
एजेंसियों की चूक, अवैध तरीके से रह रहे थे दो ईरानी...नेपाल भागने की फिराक में सोनौली से धरे गये
महराजगंज। इंटेलिजेंस की एक बड़ी चूक सामने आई है। दो ईरानी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे।जिले से सटे भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से इमीग्रेशन और पुलिस ने दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ईरानी नागरिक वीजा पर फर्जी मोहर लगाकर अवैध तरीके से भारत से नेपाल जाने के फिराक में थे। वीजा समाप्त होने के बाद ये काफी दिनों से अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे।
2022 में ही खत्म हो गई थी वीजा अवधि
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों का भारत में वीजा 2022 में ही समाप्त हो गया था। इसके बाद अवैध तरीके से दोनों ईरानी नागरिक भारत में रह रहे थे।इन्होंने वीजा में फर्जी मोहर लगाकर नेपाल भागने की फिराक में थे।पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच पड़ताल के बाद दोनों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम एक्ट समेत 420, 467, 471 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
सोनौली सीमा होती जा रही है संवेदनशील
बता दें कि इससे पहले भी कई विदेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। इसी साल 15 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर फर्जी भारतीय आधार कार्ड पर नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला को एसएसबी और आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ कर सोनौली पुलिस को सौंपा था। प्रारंभिक पूछताछ में महिला बिलवर राखीमोआ के एपी उर्विन सहकार उज्बेकिस्तान के होने की जानकारी मिली थी। सोनौली सीमा अत्यधिक संवेदनशील होती जा रही है। बता दें की सीमा हैदर भी इसी रास्ते भारत में प्रवेश की थी, इसके अलावा कई अपराधियों और आतंकियों का ये महफूज ठिकाना रहा है।
Published on:
26 Nov 2023 10:48 pm

बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
