
SP महराजगंज की बड़ी कारवाई : 53 पुलिसकर्मी एक साथ लाइन हाजिर
महराजगंज ।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने एक बड़ा एक्शन लिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही थीं। इनमें तस्करी पर अंकुश लगाने में उदासीनता के कारण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। इनमें तीन उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित 53 पुलिसकर्मी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की कार्रवाई में ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी रणविजय सिंह, ठूठीबारी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौहान और निचलौल थाने पर तैनात उप निरीक्षक फिरोज आलम समेत 28 हेड कांस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल सहित 20 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया है।
ठूठीबारी चौकी से नही रुक रही है तस्करी
चौंकाने वाली बात ये है कि ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौकी पर दूसरी बार एसपी के मातहत खरे नहीं उतरे। चौकी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों को तस्करी पर अंकुश लगाने व विभागीय कार्यों में उदासीनता दिखाने पर पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है। आज एक बार फिर उसी चौकी पर तैनात लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी रणविजय सिंह समेत ठूठीबारी थाने पर तैनात उप निरीक्षक बालमुकुंद चौहान को लाइन हाजिर किया गया है।
Published on:
27 Nov 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
