5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahrajganj News: बाइक सवार ने पूरे परिवार को मारा टक्कर, दो की मौत

महराजगंज ने मेला देखने जा रहे पूरे परिवार को यह अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी, अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गया। इस हादसे में बाइक सवार और महिला की मौत हो गई, कई अन्य घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

महाराजगंज में मोहनापुर के पास सिंदुरिया- शिकारपुर मार्ग पर मेला देखने जा रहे एक ही परिवार के 7 सदस्यों को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत बाइक चाल की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बाइक सवार ने कई लोगों को मारी ठोकर, दो मरे

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बड़हरामीर निवासी इंद्रवती अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर मोहनापुर में दशहरे का मेला देखने जा रही थी। वह गांव के बाहर पोखरे के पास पहुंची। तभी मोहनापुर से सिंदुरिया की तरफ मोटर साईकिल से आ रहे जगन्नाथ भारती (22) ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर इंद्रवती और बाइक चालक की मौत हो गई।

रफ्तार की चपेट में ये हुए घायल

इंद्रावती देवी के साथ मेला देखने जा रहे गोपी (48), नीतू (26), अर्पिता (12), राजबीर (2), सृष्टि ,आंचल, सन्नी निवासी बड़हरामीर और मोटर साइकिल पर बैठे राजन, धीरज सहित कुल 9 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व सिंदुरिया पुलिस ने सभी घायलों को महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल में ले गए। जहां सभी का इलाज चल रहा है। गोपी, नीतू और राजबीर की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में दोनों परिवार से एक-एक लोगों की मौत से दोनों गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।