2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस चौकी के पास ही हाथ-पैर बंधी पड़ी थी युवती, सिंदूर से पुता हुआ था चेहरा

UP crime : जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवती का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस युवक पर वह आरोप लगा रही है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस चौकी के पास ही हाथ-पैर बंधी पड़ी थी युवती, सिंदूर से पुता हुआ था चेहरा

पुलिस चौकी के पास ही हाथ-पैर बंधी पड़ी थी युवती, सिंदूर से पुता हुआ था चेहरा

Girl face coloured by red lead : जिले से एक हैरान करने वाली खबर है, यहां महराजगंज जिले के फरेंदा-महराजगंज हाईवे पर गुरुवार को आईटीएम पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले हाथ-पैर बंधी एक युवती मिली। युवती के मांग में सिंदूर लगा था। सिंदूर पिलाया भी गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल भेज दिया।इसके बाद पूछताछ की।

पहले भी लगा चुकी है आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप

युवती पनियरा क्षेत्र की रहने वाली है। घुघली क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। आरोपी युवक जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद पिछले नवंबर माह में उसकी शादी हुई है। ईधर, आईटीएम पुलिस चौकी के समीप मिली युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस आरोप की जांच-पड़ताल कर रही है। जिस युवक पर आरोप लगा रही है, पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिलने की बात सामने आ रही है।जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवती का इलाज चल रहा है।

जांच के बाद होगी कारवाई

इंस्पेक्टर कोतवाली आनंद गुप्ता ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद जांच-पड़ताल की जा रही है। जिस युवक पर वह आरोप लगा रही है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। वह जेल भी जा चुका है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader