
महराजगंज में ऑनर किलिंग : प्रेमिका के घर में प्रेमी की हत्या, बोरे में बांध कर भूसे में छुपा रखे थे शव ...
Mahrajganjnews : जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की लड़की के घर वालों ने हत्या कर शव को भूसे में छुपा रखा था। दिन निकलने तक जब युवक अपने घर नहीं पहुंचा तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो थोड़ी ही देर में घटना परत-दर-परत खुलती चली गई। लड़की के घरवालों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके घर से भूसे में रखा शव बरामद किया। इस हत्याकांड से गांव में काफी आक्रोश हैं।
जानिए पूरा मामला
जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के पूर्व प्रधान का बेटा राजेंद्र रविवार रात को अपने घर से खाना खाने के बाद आटा चक्की पर सोने चला गया था। सोमवार सुबह जब वो काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसको ढूंढना शुरू किया। काफी देर न मिलने पर परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जांच में पूर्व प्रधान के बेटे का गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई। पुलिस ने जब प्रेमिका के घरवालों से सवाल किया तो वो लोग उलझ गए। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी शुरू की। करीब 10 मिनट की खोजबीन के बाद आंगन में रखे भूसे के ढेर में पूर्व प्रधान के बेटे शव मिल गया।
प्रेमिका सहित चार पर हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रेमिका, उसके माता-पिता और भाई पर केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले युवक का नाम राजेन्द्र शर्मा था। उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। गांव में उसकी खुद की आटा चक्की है।
गांव की ही लड़की से चल रहा था अफेयर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजेन्द्र का गांव की एक लड़की से काफी समय से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी आम थी। लड़की पक्ष इस पर बार बार विरोध दर्ज कराता था। लेकिन मृतक अनसुना करता जा रहा था। रविवार को राजेन्द्र घर में खाना खाने के बाद आटा चक्की पर जाने की बात कहकर निकल गया। उसने वहीं पर सोने की बात कही थी। सोमवार को जब वो काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता सुनील शर्मा उसके ढूंढते हुए आटा चक्की पहुंचे। जहां पर राजेन्द्र नहीं था। उसके बाद वो घर लौट आए। उनको लग रहा था बेटा कुछ देर बाद घर आ जाएगा।
रात में लड़की के घर के पास देखा गया था
सोमवार दोपहर तक जब मृतक नहीं लौटा तो घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में एक ग्रामीण ने बताया, राजेन्द्र को रात में उसकी प्रेमिका के घर के बाहर देखा था। इसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंच जाती है।
ASP महराजगंज ने बताया
इस मामले में ASP आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसमें प्रेमिका के पिता वीरेंद्र गिरी, भाई यशवंत गिरी, माता शकुंतला देवी और प्रेमिका मनोरमा का नाम शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है। इस हत्या से गांव में काफी सनसनी फैल गई है।
Published on:
25 Sept 2023 07:06 pm

बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
