27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां 5 नाबालिग लड़कियों के एक साथ गायब होने से मचा गया था हड़कंप, बरामदगी पर बताई ये वजह

इस मामले की जानकारी होते ही पनियरा थाने की पुलिस तलाश में जुट गई। खोजबीन के बाद पुलिस ने 5 नाबालिग लड़कियों को 12 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि कुछ नर्तकियों ने कमाई से हर शौक पूरा करने का सपना दिखाया और अपने साथ लेकर चली गईं थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
mahrajganj news

यहां 5 नाबालिग लड़कियों के एक साथ गायब होने से मचा गया था हड़कंप, बरामदगी पर बताई ये वजह

महराजगंज। जिले में एक गांव की पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से पनियरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले की जानकारी होते ही पनियरा थाने की पुलिस तलाश में जुट गई। खोजबीन के बाद पुलिस ने 5 नाबालिग लड़कियों को 12 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि कुछ नर्तकियों ने कमाई से हर शौक पूरा करने का सपना दिखाया और अपने साथ लेकर चली गईं थीं।

आर्केस्ट्रा की डांसर पैसे की लालच दिखा साथ ले गई

मामला पनियरा क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में नवरात्रि पर रामलीला मंडली आई थी। यह लड़कियां उसे देखने चली गईं। उसी समय नर्तकियों से लड़कियों की मुलाकात हुई। लड़कियों को सुन्दर व कम उम्र का देख आर्केस्टा नर्तकियां उन्हें खूब पैसा कमाने का लालच दिखा साथ लेते गई। जब देर तक लड़कियां वापस नहीं आईं तो परिजन परेशान हो गए।

एक साथ 5 लकड़ियों के गायब होने से मचा हड़कंप

काफी देर रात जब पांचों लड़कियां घर नहीं लौटीं तो पूरे गांव में गायब होने की घटना से हड़कंप मच गया। परिजन फौरन पनियरा थाना पहुंचे। पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। एक गांव की एक साथ पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से थाने में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरी कारवाई करते हुए लड़कियों को डांसरों के पास से बरामद किया।

दोषियों पर हो रही है कारवाई

लड़कियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। SO पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से पांच लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।