देखते ही देखते दोनों पक्षो में मारपीट भी शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से देवी प्रसाद,शैलेंद्र व अमरनाथ तथा दूसरे पक्ष से घनश्याम,तपेश्वर,बनवारी सहित कुछ अन्य लोगों को चोटे आई। जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवी प्रसाद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।