
फ़ोटो डोर्स: सोशल मीडिया, युवती की हत्या
महराजगंज जिले में लव अफेयर के चक्कर में एक युवती को जान से हाथ धोनी पड़ी वहीं, युवक इस तरह घायल है कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों के स्वजन को हो चुकी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद ने गुरुवार की रात वीभत्स रूप ले लिया। आरोप है कि युवक और युवती की बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे युवती की मृत्यु हो गई।
प्रेमी सुनील गुप्ता को अधमरा समझकर उसके घर के सामने फेंक दिया गया। इसके बाद आनन-फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिलते ही पुलिस व फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। उधर स्वजन घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल फिर एसपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुनील ने सारी बात होश में आने पर अपने परिजनों को बताया तो परिजन पुलिस को मारपीट की तहरीर देकर सूचना दी। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने लगी। चर्चा है कि जब पुलिस लड़की की खोजबीन करने लगी तो मामला खुला। आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची। सीओ सदर व फोरेंसिक टीम भी शनिवार को पहुंची और जांच पड़ताल किया।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक को बुरी तरह पीटा गया था और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, गांव में दहशत और का माहौल है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि युवती की हत्या और युवक को पीटकर अधमरा करने के मामले में आरोपितों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Updated on:
18 Apr 2026 05:25 pm
Published on:
18 Apr 2026 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
