
जिला पंचायत अध्यक्ष
महराजगंज. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी जिस पर मुकदमा भी दर्ज है, को जिला पंचायत अध्यक्ष पर अपने घर पर छिपाने के अलावा जबरदस्ती सुलह-समझौता करने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली के ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी रामप्यारे पुत्र रामचन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि हमारे ग्राम सभा के दो व्यक्तियों बृजेश चौहान व पड़ोसी पुत्र त्रिवेनी ने हमारी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गये थे। जिसमें कोतवाली पुलिस ने दोनों पर लड़की भगाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ब्रिजेश को गिरफ्तार जेल भेज दिया लेकिन दूसरा मुजरिम अभी भी फरार चल रहा है। वह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान के घर पर छिपा हुआ है। उसने प्रभुदयाल पर दबाव बनाकर सुलह-समझौता करने का आरोप लगाया है। तत्काल आरोपी मुजरिम को गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्रधान सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज
निचलौल थाना क्षेत्र के रेगहिया गांव में पैसे के लेन देन को लेकर हुयी मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के विरूद्ध मारपीट का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज कर मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रेगहियां गांव की रफीकुन निशा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी 15 डि. जमीन की रजिस्ट्री अकबर वगैरा.द्धारा एक लाख रूपये में लिया गया।लेकिन हमें केवल सत्तर हजार ही दिया गया।तीस हजार बाकी लगा दिया गया।मांगने पर प्रार्थनी को 21 दिसंबर की सुबह ग्राम प्रधान के चढ़ाने पर अकबर आदि ने मारे पीट तथा हत्या कर लाश नेपाल में फेक देने की धमकी दिये।पुलिस ने पीड़िता रफीकुन निशा निवासी रेगहिया की तहरीर पर रेगहिया के ग्राम प्रधान धुव्र नारायण चौहान, उसी गांव के अकबर,सकलैन,सोयेब,मो.स इद उर्फ अन्जू पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है और अकबर को गिरफ्तार किया है। इस सबंध में थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
BY- YASHODA SRIVASTAVA
Published on:
22 Dec 2017 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
