15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, घटना के बाद इलाके में तनाव

हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात

2 min read
Google source verification
Murder

हत्या

महाराजगंज. ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा गांव में दीपावली की रात मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पटीदार पर हत्या का आरोप लगा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के प्रभु का 20 वर्षीय पुत्र अजय ठेला लेकर जा रहा था। ठेला किनारे करते समय मन्नू के जमीन मे चला गया। चारपाई पर सोए सोए मन्नू यह देख रहा था। उसने अजय को गाली दी।अजय ने इसका प्रतिवाद किया तो मन्नू आग बबूला हो गया और पास में रखा धारदार गंड़ासे से उसके गरदन पर वार कर दिया। अजय गिरकर तड़पने लगा। तबतक अजय के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बेटे को घायल अवस्था में तड़पता देख उसके पिता के होश उड़ गए, वे चीखने चिल्लाने लगे। आसपड़ोस के लोग जुटकर अजय को सीएचसी ठूठीबारी ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही अजय ने दम तोड़ दिया ।

इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची ठूठीबारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस घटना से गांव मे सियापा पसर गया। सभी के चेहरे गुस्से से तमतमा रहे थे। मौके की नजाकत भांपकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। भारी पुलिसबल के पहरे में अंतिम संस्कार किया गया। शाम तक खबर थी कि आक्रोशित गांव के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन की तैयारी में थे वहीं मुकामी पुलिस नाराज गांव वालों को आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही थी। ठूठीबारी कोतवाली के इंस्पेक्टर का कहना था कि आरोपी के नेपाल भाग जाने की संभावना है। उनकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग गांव के 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेहोश हाल मे उसका भाई अपने दोस्त की मदद से जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार को शाम पांच बजे की है।
गांव के रामू का 18 वर्षीय पुत्र अमन पिछले कुछ दिनों से गुमशुम रह रहा था । परिवार वालों के मुताबिक दीपावली के दिन भी वह एकदम खोया खोया सा था। उसके इस बदले व्यवहार पर कोई ध्यान नही दिया। अचानक शुक्रवार को उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। शाम को उसका शव कमरे मे लटका हुआ देखा गया। इधर अमन के आत्महत्या के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।