7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के पूर्व सांसद की योगी सरकार को चेतावनी, जेल भरो आंदोलन का सामना करने को तैयार रहे भाजपा

भाजपा सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन फरेंदा, नौतनवां, महराजगंज सदर, निचलौल तहसील में किया गया।

2 min read
Google source verification
samajwadi Party protest

समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

महाराजगंज. जिले के तहसील मुख्यालयों पर सपा ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र तथा प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार दिया गया। वक्ताओं ने भाजपा को देश के कुछ औद्योगिक घरानों की सरकार बताया गया। भाजपा सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन फरेंदा, नौतनवां, महराजगंज सदर, निचलौल तहसील में किया गया। फरेंदा में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विनोद तिवारी, नौतनवां में पूर्व सांसद अखिलेश सिंह,निचलौल में पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह और महराजगंज सदर तहसील में पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने किया। तहसील मुख्यालयों पर सपा का प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित था।

नौतनवां में सपा का विरोध प्रदर्शन पिछले दिनों एसएसबी की फायरिंग में मारे गए युवक कमलेश पासवान प्रकरण पर केंद्रित रहा। सपा ने इस घटना को सरकार के संरक्षण में सुरक्षा एजेंसियों की गुंडागर्दी करार दिया जबकि अन्य तहसील मुख्यालयों पर योगी और मोदी सरकार की नाकामी मुख्य मुद्दा रहा। फरेंदा में पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि गरीबों की सरकार होने का दावा करने वाली भाजपा के राज में केवल औद्योगिक घराने फलफूल रहे हैं। निचलौल में पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भगवा सरकार है। ये पूरे देश को भगवा करना चाहते हैं। सांप्रदायिक भावनाएं भड़काना इनकी फितरत है।

महाराजगंज सदर तहसील में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पिसान पोतकर भंडारी बनने वाली सरकार है। नौतनवां तहसील में सपा ने कमलेश हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कुरहवां गांव में एसएसबी की गोली से मारे गये ग्रामीण कमलेश पासवान के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपाईयों ने शनिवार को नौतनवां तहसील का घेराव कर जनसभा किया। पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस व प्रशासन कमलेश पासवान के हत्यारों का बचाव कर रही है। यह अन्याय की पराकाष्ठा है। सपा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिये हर संघर्ष करने को तैयार है।

पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि अगर दो फरवरी तक हत्यारोपी एसएसबी जवानों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे जिले के सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सत्याग्रह आंदोलन के तर्ज पर नौतनवा से गोरखपुर तक पद यात्रा करते हुए, जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे।


जनसभा के बाद सपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा और कमलेश हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की । इस अवसर पर ग्रामप्रधान संघ अध्यक्ष राजू दुबे, अजीम अंसारी, सतीस सिंह, बलवंत सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, कुंदन चौधरी, विक्रम, महेंद्र यादव, आलोक रंजन, राजन , रामेश्वर बर्नवाल व रितेश सिंह मौजूद रहे।