
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन हैरान कर देन वाला मामला सामने आया है। इंटर कॉलेज धनेवा धनेई पर परीक्षा देने आई एक महिला की जब सुरक्षा जांच हुई तो डिटेक्टर से आवाज आने लगी। जांच करने के बाद पता चला कि छात्रा ने अपने कमर में लोहे की चेन पहन रखी है। जब छात्रा से ये चेन खोलने की बात कही गई तो उसने इस बात से साफ इनकार कर दिया।
महिला ने साफ कहा कि वह ताला नहीं खोलेगी, भले ही उसे परीक्षा छोड़नी पड़े। गेट पर खड़े उसके परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से भूत प्रेत से परेशान है। उन्होंने बताया कि दस भूत उसे छोड़ चुके हैं और अब अंतिम भूत के निकलने के बाद ही ताला खुलेगा। ऐसी स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों से परामर्श लिया गया और महिला अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षक की विशेष निगरानी में परीक्षा देने की अनुमति दी गई। जांच में महिला के पास कोई डिवाइस नहीं पाया गया।
इस मामले को लेकर जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि महिला को कक्ष निरीक्षक की विशेष निगरानी में परीक्षा देने की अनुमति दी गई। उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती पुलिस परीक्षा में जिले की सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 54.3% परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 45.7% ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीना ने परीक्षा को निष्पक्ष कराने की बात कही है।
Published on:
01 Sept 2024 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
