9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो हजार किसानों को बांटा कर्ज माफी का प्रमाणपत्र

निचलौल किसान डिग्री कालेज के खेल मैदान में आयोजित फसल ऋण मोचन प्रमण-पत्र वितरण समारोह में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के दो हजार किसानों के दो

2 min read
Google source verification
Two thousand farmers distributed debt forgery certificate in mahrajgan

बांटा गया प्रमाण पत्र

महराजगंज. निचलौल किसान डिग्री कालेज के खेल मैदान में आयोजित फसल ऋण मोचन प्रमण-पत्र वितरण समारोह में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के दो हजार किसानों के दो करोड रुपये की कर्जमाफी का प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा दिया गया।कर्ज माफी का प्रमाण-पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता गरीब, मजदूर किसान, नौजवान और मुसहर है जिनके लिये सरकार लगातार काम कर रही है।सूबे में इसके पहले भी सरकारे थी और रोज घोषणाएं होती थी। लेकिन कभी किसी योजना का लाभ गरीबों किसानों तक नहीं पहुंचा। भाजपा समाज के अन्तिम व्यक्ति के विकास और उत्थान में जुटी है।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खूद एक किसान है और खेत खलिहान की समस्याओं को जानते है और वह ये भी जानते है कि दुनिया में खेती से बडा रिस्की कोई व्यवसाय नहीं है। इसी लिये सरकार ने सबसे पहला निर्णय किसानों के हित में लिया है।कृषि प्रधान इस देश में किसानों की खुशहाली के बगैर राष्ट्र खुशहाल नहीं हो सकता।उन्होनें कर्जमाफी के साथ साथ सिसवां क्षेत्र के गन्ना किसानों की दुखती रगों पर हाथ फेरते हुये 26 जनवरी तक सभी बकाये मूल्य के भुगतान कराने का ऐलान करते हुये कहा कि मै गांव गरीब किसान मजूदर की सेवा के लिये हमेशा संघर्ष किया हूँ और करता रहुंगा।

उन्होने सिसवा को नगर पालिका एवं मण्डी समिति की जल्द सौगात देने के साथ जर्जर सडकों एवं क्षेत्र में चार बडे पुल के निर्माण जल्द शुरु कराने की बात कही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्पों को पुरा करते हुये किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कर्जमाफी जैसी जनकल्याणकारी योजना चलाई है।जिससे जिले के एक लाख तीन हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।पहले चरण में 18000 किसानों को ऋणमोचन का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।दूसरे चरण में 22000 किसानों को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
कार्यक्रम को भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
इस दौरान सीडीओ राम सिंघासन प्रेम, उप कृषि निदेशक गणेश प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी डा०एके यादव, पूर्व प्रमुख मिठौरा रणजीत बहादुर सिंह, प्रमुख मिठौरा रामनिवास यादव, एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, बीडीओ विवेकानन्द मिश्रा,
पूर्व चेयरमैन डा०अरुण कुमार जायसवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, अभिषेक पाण्डेय, अर्जुन कुशवाहा, अनिल वर्मा, कुन्दन सिंह, रामप्रवेश यादव, रामानन्द जायसवाल, दुर्गा गुप्त व मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र पाल सिंह ने किया।

इन किसानों को दिया गया ऋणमोचन प्रमाण पत्र

ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 2000 किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र दिया गया।इनमे बरवां पण्डित निवासी गोविन्द, औराटार निवासी हरिशंकर, प्रदुम्न दास व भुजेश्वर, बरवां सोनिया निवासी त्रिवेनी व फागू, ग्राम बीसोखोर निवासी सुरेन्द्र, पिपराकाजी निवासी जगदीश, विजय लक्ष्मी, डिगहवां निवासी सुरेन्द्र व ध्रुव यादव को क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी ने ऋणमोचन का प्रमाण पत्र दिया।