2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने दिया 2027 में 300 पार का नारा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सैफई में अपने घर पर बैठक में आए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बैठक में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को अगला लक्ष्य भी दे दिया। अखिलेश यादव ने बताया कि ये बस शुरुआत है और आगे असली लड़ाई है।

2 min read
Google source verification
अखिलेश यादव ने दिया 2027 में 300 पार का नारा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

इस बार के संसदीय चुनावों में सपा ने अब तक का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावो में बनाने का होगा।

दरअसल अखिलेश यादव आज सवेरे से ही कार्यकर्ताओं से मिल बधाई ले रहे थे। अखिलेश सैफई में पहले अपने घर पर समाजवादी पार्टी नेताओं से मिले। इसके बाद घर के पार्टी ऑफिस पहुंच कई जिलों के नेता और कार्यकर्ता से मिले। अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से पिछली बार विधायक चुने गए और अब अब कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद से उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

2027 में 300 पर का दिया नारा

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि पार्टी का अगला निशाना 2027 में यूपी विधानसभा के चुनावो में बेहतर करने का रहेगा। इसलिए अभी से ही 2027 की तैयारी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुट जाएं। उन्होंने बताया कि इस बार हमें तीन सौ विधायकों के साथ 2027 में यूपी में सरकार बनानी है।

यह भी पढें: फतेहपुर में दो गुटों में दनादन चली लाठियां, बुजुर्ग का फटा सिर, देखती रही पुलिस

जीत के बावजूद खुश नहीं है एनडीए

अखिलेश यादव सैफई में पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने बताया कि संविधान बदलने के मुद्दे पर जनता ने हम आप सबका सहयोग किया है जिसके बदौलत समाजवादी पार्टी इतने बड़े जनमत के साथ में आज देश की तीसरी पार्टी बन गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि बेशक के एनडीए में सरकार बना ली है लेकिन इसके बावजूद भी उनके चेहरों पर खुशी नहीं दिखाई दे रही है। जिन लोगों ने शपथ ली है वो खुश नहीं है और सरकार बनाने वाले भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं दिख रहा है।