आश्रम पर ही हाथरस कांड के बाद बाबा की अंतिम लोकेशन मिली थी। हालांकि इसके बाद बाबा ने एक वीडियो जारी कर हाथरस की घटना पर व्यथित होने की बात कही, साथ ही कहा कि उन्हें इस घटना में जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अब सवाल यह है कि 13 दिन बाद भी बाबा का कोई पता क्यों नहीं चल रहा, या फिर यूं कहें कि बाबा छिपे हुए क्यों हैं।