
दुल्हन
मैनपुरी। बिहार से आई दुल्हनियां ऐसा करेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। पूरे परिवार में शादी की खुशियां छाईं हुईं थी। नई दुल्हन ने कुछ ही दिन पूरे परिवार का दिल जीत लिया, लेकिन आठ दिन बाद इस परिवार के साथ जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। दुल्हन इतनी शातिर निकलेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। पढ़िये पूरी खबर आखिर दुल्हन ने क्या किया...
बिहार से हुआ था विवाह
मैनपुरी के गांव बरुआ के रहने वाले सतीश कुमार का विवाह छह जून को बिहार निवासी मंशा के साथ हुआ था। सतीश का ये विवाह इटावा निवासी एक रिश्तेदार ने कराया था। धूमधाम से शादी हुई और दुल्हन भी घर आ गई। दुल्हन के जाल में पूरा परिवार फस गया। कोई नहीं समझ पाया, कि दुल्हन का इतना प्यार दुलार उन्हें बहुत महंगा पड़ने वाला है।
दुल्हन ने उड़ाये परिवार के होश
शादी के आठ दिन बाद दुल्हन ने जो किया, सभी हैरान रह गये। जब पूरा परिवार सो रहा था, तो दुल्हन घर से गायब हो गई। पूरा परिवार चिंतित हो उठा, कि आखिर नई नवेली दुल्हन गई कहां हैं। उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसके बाद जब परिजनों ने घर की अलमारियां और बक्शे देखे तो उनके होश उड़ गये। परिजनों को नकदी और जेवर गायब मिले।
थाने में की शिकायत
दुल्हन की काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो पीड़ित परिवार ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सतीश कुमार ने बताया कि दुल्हन घर में रखे कुंडल, सोने की जंजीर, अंगूठी, चांदी की करधनी और पांच हजार नकदी ले गई है। इस मामले में इंस्पेक्टर आशीष कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Jun 2019 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
