
मैनपुरी। सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर जानलेवा हमला हो गया। कुछ बाइक सवारों ने अचानक उन पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष किसी तरह खुद को बचाने में पर कामयाब हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
घर के बाहर हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता सोमवार को रात का खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच कुछ बाइक सवार लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिलाध्यक्ष ने बडी मुश्किल सेे खुद को इस हमले से बचाया। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचित किया। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। फिलहाल आलोक गुप्ता ने मैनपुरी कोतवाली में तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
Published on:
15 Oct 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
