
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक मस्जिद के इमाम ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को कुरान की कसम खिलाई कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताएगी। जब लड़की घर पहुंची, तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था, उसके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बुधवार रात इमाम को गिरफ्तार कर लिया, वहीं बच्ची को इलाज व मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना मैनपुरी के किसनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 52 साल के जमाल अहमद पिछले दस साल से मस्जिद के प्रभारी हैं और यहां बच्चों को पढ़ाते भी हैं। लड़की पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। वह शाम चार बजे तक घर लौट जाती थी लेकिन बुधवार को वह देर से घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने थे और जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।
अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया किशनी थाना क्षेत्र के गांव से एक 8 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया है। वहां पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत अभी ठीक है।
Published on:
27 Jan 2022 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
