28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल के करीबी रघुराज सिंह शाक्य को BJP मैनपुरी से लड़ा रही है चुनाव

रघुराज सिंह शाक्य को बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। यह शिवपाल यादव के करीबी और पूर्व में दो बार सपा के सांसद रहे चुके है। जाने इनकी पूरी राजनिति करियर के बारे में।  

2 min read
Google source verification
raghu_raj_.jpg

बाएं तरफ केशव प्रसाद मौर्य हैं और दाएं तरफ रघुराज सिंह शाक्य हैं।

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी सीट से हो रहे उपचुनाव पर कुछ अपडेट्स सामने आई है। बीजेपी ने मंगलवार को उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। मैनपुरी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपने उम्मीदवार बनाया है। वही समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उम्मीदवार बनी है।

खास बात यह है कि रघुराज सिंह शाक्य शिवपाल सिंह यादव के करीबी है। रघुराज शाक्य इटावा के रहने वाले है। क्षेत्र में रघुराज की अच्छी पैठ है। बता दें बीजेपी इस बात को ध्यान में रखकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि, रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद थें। और 2012 में सपा के टिकट इटावा सदर से विधायक भी रह चुके हैं।

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रघुराज रह चुके हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले रघुराज शाक्य सपा का साथ छोड़ दिया था। फिर शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा का दामन थामा था। तब ही उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने प्रसपा को भी इस्तीफा दे दिया था।

रघुराज शाक्य ने प्रसपा के बाद बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में इटावा सदर से टिकट की दावेदारी पेश की थी। जातिगत आंकड़ों को साधने के लिए बीजेपी ने रघुराज शाक्य को डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

रोचक बात बता दें, मैनपुरी में यादव के करीब 4.25 लाख वोट हैं। जबकि शाक्य वोटर्स की संख्या करीब 3.25 लाख है। बीजेपी की चाल को समझते हुए सपा ने मैनपुरी में, शाक्य वोटर्स को रिझाने के लिए आलोक शाक्य को अपना जिलाध्यक्ष बनाया दिया है।