9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्‍सैल बहू हैं डिंपल, पढ़िए ‌डिंपल से जुड़ी हर वह बातें जो आप Google पर खोज रहे हैं

डिंपल यादव देखने में भले बहुत शांत दिखती हैं लेकिन वह गुस्सा बहुत ज्यादा करती हैं। जानिए डिंपल की जिंदगी से वो बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं…

4 min read
Google source verification
dimple_dance.gif

डांस भी करती हैं डिंपल

जिस तरह ‌डिंपल ने मैनपुरी में रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीता, उसी तरह उन्हें गूगल पर सर्च करने वाले रिकॉर्ड बना रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स में उनकी रैंकिंग 37 से अचानक 57 हो गई है। मुमकिन है आपने गूगल पर डिंपल के पॉलिटिकल कॅरियर को पढ़ लिया हो। लेकिन हम यहां उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सबकुछ बता रहे हैं। उनके डांस के वीडियोज भी नीचे दिखेंगे।


सबसे पहले डिंपल यादव की पर्सनल लाइफ की 6 कहानियां पढ़िए…

कहानी 6ः डिंपल के पति अखिलेश को खाने में मीठा पंसद
अखिलेश यादव को मीठा खाना बहुत पसंद है। डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव की पसंद का पूरा ख्याल रखती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि खाने में कुछ मीठा जरूर हो।

कहानी 5ः फ्रूट क्रीम बनाने में डिंपल हैं मास्टर, परिवार के लोग हैं दीवाने
अपर्णा यादव ने बताया था कि डिंपल यादव फ्रूट क्रीम बहुत अच्छा बनाती हैं। उनके फ्रूट क्रीम के परिवार में सब दीवाने हैं। अखिलेश यादव को भी डिंपल यादव के हाथ की बनी फ्रूट क्रीम बेहद पसंद है।

कहानी 4ः देवर की शादी में नाची थीं डिंपल, वायरल हो गया था वीडियो
शिवपाल यादव के बेटे आदित्‍य यादव की शादी में डिंपल यादव जमकर नाची थीं। परिवार के साथ डांस करतीं डिंपल यादव का वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ेंः डिंपल के पास 67 लाख का सोना और 8 करोड़ के हीरे हैं, जानें कैश कितना है?

कहानी 3ः शांत दिखने वाली डिंपल हैं बहुत गुस्सैल
वहीं जब अपर्णा से पूछा गया कि परिवार में सबसे ज्यादा गुस्सा कौन होता है तो उन्होंने जवाब में तपाक से डिंपल यादव का नाम लिया था। बकौल अपर्णा डिंपल यादव देखने में भले बहुत शांत दिखती हैं लेकिन वह गुस्सा बहुत ज्यादा करती हैं।

कहानी 2ः डिंपल 14.24 करोड़ रुपये की हैं मालकिन पर कोई गाड़ी नहीं खरीदी
अगर बात करे कि डिंपल कितनी अमीर हैं तो उनके पास 14.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। हालांकि डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है। उपचुनाव में नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने इसका पूरा ब्योरा दिया है।

यह भी पढ़ेंः डिंपल की जीत पर अपर्णा यादव ने ट्वीट कर जताई खुशी, भाभी को दिया ये संदेश

कहानी 1ः डिंपल को अपना लेडी लक मानते हैं अखिलेश
24 नवंबर 1999 में डिंपल और अखिलेश शादी के बंधन में बंध गए। अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम अदिति, टीना और अर्जुन हैं। अखिलेश पत्नी डिंपल को अपना लेडी लक मानते हैं। वे कई बार ये बात कह चुके हैं। वे कहते हैं कि, डिंपल से शादी के बाद उनका भाग्य खुल गया। डिंपल से शादी के अगले साल ही अखिलेश यादव फरवरी वर्ष 2000 में सांसद चुने गए थे।

अभी कहानियां खत्म नही हुई हैं साब, अभी तो पूरी लव स्टोरी बाकी है। लेकिन पहले डिंपल के डांस के वीडियो…

अब शुरू करते हैं डिंपल की लव स्टोरी शुरू से…

17 साल की थी डिंपल, 21 के थे अखिलेश जब दोनों पहली बार मिले
अखिलेश की जिंदगी पर एक किताब है, ‘अखिलेश यादव: बदलाव की लहर’। इसी में इनकी लव स्टोरी के पन्ने खुले। मुलाकात तो एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई। लेकिन अखिलेश चले गए ऑस्ट्रेलिया…

सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश और डिंपल एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में रहे। अखिलेश सिडनी से डिंपल को लेटर्स लिखा करते थे। ये सिलसिला अखिलेश की मास्टर्स डिग्री पूरी होने तक चलता रहा। सिडनी से लौटे अखिलेश डिंपल से शादी की मन बना चुके थे, उन्होंने यह बात अपनी दादी मुरती देवी से कही।

यह भी पढ़ेंः

दादी की मंजूरी मिलने के बाद अखिलेश ने अपने लव स्टोरी फैमिली को बताई और शादी की इच्छा जाहिर की। लेकिन, मुलायम यादव को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

फिर कैसे हुई शादी, क्या अमर सिंह ने कराई?
डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में आर्मी कर्नल एससी रावत के घर हुआ था। जिस वक्त अखिलेश ने डिंपल से शादी करने की इच्छा जाहिर की, उस वक्त पहाड़ी विद्रोह अलग राज्य की मांग कर रहे थे।

डिंपल के गांव के लोग मुलायम सरकार के खालिफ थे। मुलायम को इस बात का डर था कि विरोध के चलते गांव के लोग अखिलेश के दुश्मन न बन जाएं। लेकिन, बिहार के सीनियर सपा नेता कपिल देव सिंह, उत्तराखंड के सपा नेता विनोद बर्थवाल और अमर सिंह के कहने पर मुलायम दोनों की शादी के लिए मान गए।

2 बेटी और 1 बेटे की मां हैं डिंपल
अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं- अदिति, टीना और अर्जुन। सोशल मीडिया पर उनके परिवार की तस्वीरें बताती हैं कि वह अपने बच्चों से बहुत लगाव रखती है। शादी के बाद डिंपल कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। चुनाव प्रचारों में भी डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों से मुलाकात करती दिखती हैं।