
Mainpuri News: प्रतिकात्मक फोटो
Mainpuri News: मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता, प्यार के खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने साथी को पाने की हर कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला मैनपुरी में देखने को मिला है। जहां एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से काली मंदिर में शादी रचा ली है। इसके बाद युवके साथ उसके गांव आकर रहने लगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल, मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र का एक युवक नोएडा में रहकर दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते था। इसी फैक्ट्री में शाहजहांपुर की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की भी काम करती थी। दो साल पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की के ऊपर बंदिशें लगा दी थी।
इसके बाद बीते 28 मार्च को दोनों ने नोएडा के काली देवी मंदिर में शादी कर ली। 2 अप्रैल को युवक लड़की को लेकर अपने गांव चला गया।
5 अप्रैल को लड़की के घर वाले मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज पहुंचे, परिजनों को देख युवती अपने पति के साथ दरवाजे के पीछे छिप गई ।
युवती ने अपने परिजनों से पति को बताया खतरा
युवती ने अपने परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोगो मेरे पति को मार देंगे। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया जहां दोनों युवती के पिरजनों ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दिल्ली के थाना बवाना में दर्ज कराई गई है। इस पर बिछवां पुलिस ने बवाना पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। घर वालों के समझाने पर युवती उनके साथ जाने के लिए राजी हो गई।
Published on:
06 Apr 2023 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
