28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज के लिए जिस विवाहित की हुई थी हत्या, वो मिली जिंदा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दहेज के लिए जिस विवाहिता की हत्या हुई थी, वो पुलिस को जिंदा मिली।

2 min read
Google source verification
Minpuri police

Minpuri police

मैनपुरी। दहेज के लिए जिस विवाहिता की हत्या हुई थी, वो पुलिस को जिंदा मिली। हैरान कर देने वाली यह कहानी मैनपुरी के करहल की है। यहां चार दिन पूर्व महिला के शव की शिनाख्त परिजनों ने बेटी के रूप में करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, तभी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आ गई।

ये भी पढ़ें - सपा के इन युवा नेताओं की मेहनत लाई रंग, अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद, आज एसिट अटैक पीड़िताओं को मिला ये आश्वासन

यहां का मामला
ये मामला मैनपुरी के करहल क्षेत्र का है। यहां चार जुलाई को गांव डाडा के पास बंबा में एक महिला का शव बरामद हुआ था। छह जुलाई को सुभाष कुमार निवासी गांव खरगजपुर किशनी ने शव की शिनाख्त बहन ज्योति के रूप में की थी। पुलिस को बताया गया था कि चार वर्ष पूर्व महिला की शादी गांव बहादुरपुर निवासी रिंकू के साथ की थी। पिता अरविंद कुमार ने पति रिंकू, देवर जितेद्र, अल्लू, ससुर मुन्नालाल और सास रेशमा देवी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़ितों को अखिलेश यादव ने दिया आश्वासन, कहा सरकार आने पर बनाएंगे पहले से बड़ा कैफे

जिंदा मिली विवाहिता
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति से पूछताछ की। उसे महिला का शव दिखाया गया, तो उसने बताया कि शव उसकी पत्नी का नहीं है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस की सर्विलांस टीम ने जांच के बाद ज्योति को अहमदाबाद से जिंदा बरामद किया। पुलिस उसे मैनपुरी ले आई। एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस खुलासे से कई बेकसूर सजा पाने से बच गए।

ये भी पढ़ें - सड़क पर वाहन चलाते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, बच्चों के साथ आपको भी इन टिप्स की जरूरत