6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS पदाधिकारी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज होने पर भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव, पीड़ित पक्ष पर लगाया डकैती का केस…

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख व उनके बेटे समेत चार लोगों पर लगा है किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप।

2 min read
Google source verification
Demo Pic

Demo Pic

मैनपुरी। बरनाहल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख व उनके बेटे पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने आरएसएस पदाधिकारी व उनके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज हाने की सूचना पर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने संघ पदाधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही डकैती का मामला दर्ज कर लिया।

Must Read-पति को बेहोश कर तांत्रिकों ने महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला!

ये है मामला
पीड़ित पक्ष के मुताबिक स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश निवासी ग्राम कैलाशपुर करहल, अपने दो भाइयों जयदेव व सहदेव और बेटे गणेश के साथ बुधवार की सुबह ग्रामसभा की जमीन पर खनन करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एक अनुसूचित जाति की किशोरी शौच के लिए गई, तभी इन लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Read it- केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान..बोले भारत में रहकर जो जयजयकार न कर सके, उसे यहां रहने का हक नहीं...

इसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने आरएसएस पदाधिकारी समेत चारों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व एससी—एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी। दोपहर में भाजपाइयों को संघ पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना मिली तो भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन किया और पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस ने संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश की तहरीर पर किशोरी के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ डकैती व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।