4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीरा के टैंक में उतरे टैंक मालिक के भाई समेत दो की मौत, जानिए पूरा मामला!

मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
शीरा के टैंक में उतरे टैंक मालिक के भाई समेत दो की मौत,शीरा के टैंक में उतरे टैंक मालिक के भाई समेत दो की मौत

शीरा के टैंक में उतरे टैंक मालिक के भाई समेत दो की मौत,शीरा के टैंक में उतरे टैंक मालिक के भाई समेत दो की मौत

मैनपुरी। शीरा के टैंक में उतरे मजदूर व टैंक मालिक के भाई की मौत हो गई। फिलहाल दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है। मौत का कारण जहरीली गैस से दम घुटना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए ब्रज के इस शहर में बनाया जा रहा 2100 किलो का घंटा, खासियत जानने के लिए पढें पूरी खबर, देखें वीडियो

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक भोगांव थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी वकील यादव उर्फ शैलेश यादव का शीरा का टैंक है। करीब एक साल से ये टैंक बंद पड़ा है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे फर्रुखाबाद के गांव खुम्बरपुर निवासी मजदूर कलेक्टर सिंह उर्फ कादर पुत्र सीताराम टैंक की सफाई करने अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसके बाद वकील यादव का भाई धर्मेंद्र भी टैंक में उतर गया। लेकिन वो भी टैंक से बाहर नहीं आया और न ही कोई हलचल होती मालूम पड़ी।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को अनहोनी का अहसास हो गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए और किसी तरह दोनों को टैंक से बाहर निकालकर मैनपुरी स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोग मौत की वजह जहरीली गैस मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Story Loader