6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तापड़िया हत्याकांड में नौकर निकला मास्टरमाइंड, इसलिए दिया वारदात को अंजाम

11 जनवरी की रात उद्योगपति मुरली तापड़िया की हत्या की गई थी। सात दिन बाद उनकी घायल मां ने भी दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी। पुलिस ने उद्योगपति मुरली तापड़िया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुरली तापड़िया का नौकर निकला। जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मुरली तापड़िया को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला था। जबकि उनकी मां को मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे। इलाज के दौरान उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया।


11 जनवरी की रात हुई थी वारदात
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती 11 जनवरी की रात अवध नगर में बंद पड़ी तापड़िया मिल में रहने वाले प्रमुख उद्योगपति के परिवार के मुरली तापड़िया की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गयी थी। अपराधी उसकी मां बसंती देवी तापड़िया को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। इस सूचना पर मैनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल बसंती तापड़िया को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने घटना के सात दिन बाद दम तोड़ दिया।


नौकर ने कबूल किया गुनाह
उद्योगपति के परिवार के दो लोगों की हत्या व लूट की वारदात ने मैनपुरी पुलिस को खुली चुनौती दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को पहले से ही तापड़िया के नौकर राहुल कश्यप पर शक था। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया।


अमीर बनने की चाहत में वारदात
आरोपियों ने ने बताया कि उन चारों ने जल्द अमीर बनने की चाहत में इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के लिए मुख्य आरोपी ने ही अजय शाक्य समेत तीन साथियों को तैयार किया था। ये सभी छत के रास्ते से घर में घुसे। तभी मुरली तापड़िया जाग गया। इन लोगों ने सरिया और तबे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जबकि उनकी मां को मरणासन्न अवस्था में छोड़ सोना-चांदी लूटकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।