14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर पर अदालत के फैसले का इंतजार न करे सरकार: प्रवीण तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है।

2 min read
Google source verification
Praveen Togadiya

मैनपुरी। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याअध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने जल्द राम मंदिर निर्माण की मांग तेज कर दी है। आगरा के बाद प्रवीण तोगड़िया मैनपुरी पहुंचे। यहां भी प्रवीण तोगड़िया ने कानून बना कर राम मंदिर के जल्द निर्माण की मांग उठाई, हालांकि प्रवीण तोगड़िया किसानों से जुड़े सम्मेलन में भाग लेने आए थे।

समृद्ध किसान हो गया गरीब

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया जनपद मैनपुरी पंहुचे। बीएचपी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का मैनपुरी जनपद में आगमन हुआ तो बीएचपी के कार्यकर्ताओं ने करहल हाईवे पर बीएचपी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद तोगड़िया मैनपुरी स्थित क्रिश्चियन मैदान में गोष्ठी स्थल पर पंहुचे। यहां उन्होंने करीब दो घण्टे किसानों को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने किसानों को सम्बोधित करते हुए जैविक खेती करने पर जोर दिया। प्रवीण तोगड़िया ने किसानों की बद्हाली का भी जिक्र किया। तोगड़िया ने कहा कि आज भले ही किसानों के पास गाड़ी, ट्रेक्टर हैं लेकिन फिर भी समृद्ध किसान गरीब होता जा रहा है। किसान बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहा है, इलाज के लिए रुपए नहीं हैं। तोगड़िया ने कहा कि बीस साल पहले किसानों ने आत्महत्या करना शुरु किया। अब तक देश में तीन लाख दस हजार किसानों ने आत्महत्या की है। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने किसानों को चार सूत्रीय सम्रद्ध होने के गुर भी सिखाये।

कानून बना कर हो राम मंदिर का निर्माण

गोष्ठी के बाद विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने जल्द राम मंदिर बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सदन में अध्यादेश लाकर कानून बनाना चाहिए। कानून बनाकर बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए। सरकार न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रही है, जो नहीं करना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अदालत का फैसला आते-आते 25 वर्ष लग जाएंगे। इतने वर्षों बाद फैसला आएगा तो क्या फायदा। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अगर फैसला आ गया कि राम मंदिर के बगल में ही मस्जिद बनवा दो, तो इस फैसला का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा फैसला आता है तो यह पूरा आंदोलन बेकार चला जाएगा।