
नाबालिग लड़की से बलात्कार
मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिगों ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची लहूलुहान हालत में जब घर पहुंची, तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आरोपियों के घर शिकायत की गई, तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं पीड़ित बालिका के परिवार को थाने से भी जाने से रोका गया। वहीं मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यहां का है मामला
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव में पांच साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव के ही दो नाबालिगों एक की उम्र 10 साल व दूसरे की उम्र 9 साल है। दोनों ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और अपने साथ गांव से बाहर ले गये। वहां दोनों ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। लहूलुहान हालत में बच्ची जब घर पहुंची, तब परिजनों को जानकारी हुई।
झगड़े पर उतारू आरोपियों का परिवार
बालिका की मां का कहना है कि जब वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो उनके परिजन झगड़े पर उतारू हो गए। उसे थाने जाने से रोकने के लिए आरोपियों के परिजन करीब पांच घंटे तक उसका रास्ता रोके रहे। देर शाम पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी नौ साल का है, वहीं दूसरा आरोपी दस साल का। एएसपी मैनपुरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में स्थिति सामान्य है।
Updated on:
24 Jun 2019 01:30 pm
Published on:
24 Jun 2019 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
