27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल ने मुलायम सिंह को लेकर फेंका ऐसा दांव, अखिलेश सहित अन्य पार्टियां रह जाएंगी हैरान

मुलायम सिंह के जन्मदिन को ऐसे मनाएंगी शिवपाल की पार्टी, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाने के लिए आए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 13 Nov 2018, 6:02 PM IST

shivpal singh yadav

mulayam shivpal

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी मुलायम सिंह यादव को लेकर काफी गंभीर है। शिवपाल सिंह ऐलान कर चुके हैं कि वे लोकसभा चुनाव में 79 सीटों पर लड़ाई लड़ेंगे। एक सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए वे छोड़ेंगे। वहीं 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। इसके लिए पार्टी नेताओं को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बृज में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी महासचिव आदित्य यादव ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बदायूं सहित अन्य जनपदों में पदाधिकारियों को निर्देश मिलने के बाद वे तैयारियों में जुट गए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नेता जी का जन्म दिवस 'धर्म निरपेक्षता दिवस' के रूप में मनाएगी।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शिवपाल के 'मुलायम' फैसले से हैरत में पड़े सपाई, छूट रहे पसीने

ऐसे मनाएंगे नेताजी का जन्मदिन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष (लोहिया वाहिनी) नितिन कोहली ने जानकारी दी कि 22 नवम्बर को धर्म निरपेक्षता एवं समाजवाद को सशक्त स्वर देने वाले मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्म दिन है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) श्रद्धेय नेता जी का जन्म दिवस ‘‘धर्म निरपेक्षता दिवस’’ के रूप में मनाएगी ताकि लोकजीवन में धर्म निरपेक्षता एवं सामाजिक सद्भाव जैसे शाश्वत मूल्यों को ताकत मिले। इसके लिए पार्टी महासचिव द्वारा सभी को अवगत कराया गया है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि इस दिन समाज के गरीब, दीन दुखी और मजदूरों के बीच जाकर नेताजी की दीर्घायु होने की कामना करते हुए फल वितरण और रक्तदान करें। वहीं संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करें, जिससे जनमानस में यह संदेश जाए कि इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश
नेताजी को लेकर शिवपाल सिंह यादव का रुख हमेशा से ही नरम रहा है। मुलायम सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के जो नेता साथ हैं उन्हें संदेश देने का काम किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सभी ऐसे नेता जो समाजवादी पार्टी से उपेक्षित हैं उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में जोड़ा जाए।