11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में इस तरह पहुंचे, तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, एसपी ने दिए सख्त आदेश

हर्ष फायरिंग में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी के पुलिस कप्तान अजय शंकर राय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
2 min read
Google source verification

मैनपुरी। हर्ष फायरिंग में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए मैनपुरी के पुलिस कप्तान अजय शंकर राय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ जिले के मैरिज होम संचालकों के साथ हुई बैठक में जिसमें एसपी ने कहा कि मैरिज होम संचालक बुकिंग करते समय समारोह में शस्त्र न लाने का शपथ पत्र ले लें।

ये भी पढ़ें - दुल्हन की मां ये मांग पूरी न कर सकी, तो दूल्हा हो गया नाराज और फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए दुल्हन के होश, देखें वीडियो

ये भी दिए निर्देश
जिले के सभी मैरिज होम संचालकों के साथ पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय शंकर राय ने बैठक की। उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि बुकिंग करते समय वो बुकिंग करने वाले को सभी नियमों की जानकारी दें। मैरिज होम में सीसीटीवी की व्यवस्था अवश्य कराएं, ताकि किसी अप्रिय घटना के बाद पुलिस आरोपी तक शीघ्र पहुंच सके।इसके साथ ही बुकिंग करते समय शस्त्र न लाने का एक शपथ पत्र लें। इस मामले में लापरवाही पाए जाने व किसी भी वारदात के बाद वर व वधू पक्ष और संचालक जिम्मेदार होंगे।

ये भी पढ़ें - जीएसटी लागू होने के बाद हींग व्यापारी हो गया बर्बाद, जानिए क्या कहते हैं व्यापारी, देखें वीडियो

पुलिस को दें सूचना
एसपी अजय शंकर राय ने इस बैठक में सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई शादी समारोह में अस्त्र शस्त्र लाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को अवश्य दें। बैठक में एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सभी सीओ व अन्य कर्मी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - टॉफी का लालच देकर बुजुर्ग ने घर में बुलाई मंदबुद्धि बालिका, फिर की शर्मनाक हरकत...

ये भी पढ़ें - लग्न सगाई में फायरिंग की होड़ में हुआ कुछ ऐसा, कि युवक की जान पर बन आई

ये भी पढ़ें - जीएसटी का एक साल, तीन लाख जूता कारीगरों पर आफत, आधा रह गया व्यापार