10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में सपा नेता की मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Keshav singh yadav

Keshav singh yadav

मैनपुरी। सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता की मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब सपा ने अपने मुनीम के साथ बाइक से कहीं काम से जा रहे थे। रेलवे फाटक से बाइक टकरा गई। मुनीम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - नगर विकास मंत्री के जिला में तेजी से घूमा विकास का पहिया, यूपी टॉप-10 में शामिल

यहां का मामला
समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष 55 वर्षीय केशव सिंह यादव थाना बरनाहाल के गांव सलूक नगर के रहने वाले थे। केशव सिंह यादव का आढ़त का काम था। विगत दिवस वे बालू लेने के लिए अपने मुनीम विजय के साथ जा रहे थे। बताया गया है नगला अंती के पास बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई।

ये भी पढ़ें - खनन माफिया को नहीं दी धमकी, दी तो साबित करके दिखायें - विधायक संजय गंगवार

सपा नेता की मौके पर ही मौत
इस हादसे में सपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुनीम विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर परिवारीजन भी घटना की जानकारी के बाद आ गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं सपा नेता के शव को देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद परिवारीजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें - मीट व्यापारी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, सिपाही फ़रार

ये भी पढ़ें - मिट्टी की ढाय खिसकने से एक की मौत, 3 घायल

ये भी पढ़ें - मुंबई से चोरी करके लाया था 80 लाख रुपये, वृंदावन में दोनों हाथों से कर रहा था धर्म का बड़ा काम