22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा के गढ़ में कौन बनेगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष, अब भी सस्पेंस बरकरार

- लखनऊ पार्टी हाईकमान लेगा मैनपुरी जिलाध्यक्ष का निर्णय।- वर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता की विदाई तय मानी जा रही है।

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

bjp

मैनपुरी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष बनाने के बाद अब मैनपुरी के मुखिया के लिए पार्टी ने कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। पार्टी प्रवक्ता और एक विधायक निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में रहे। भाजपा का नया जिलाध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल गेंद लखनऊ हाईकमान के पाले में है।

बता दें कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन आलोक गुप्ता हैं। हाईकमान के निर्देश पर मैनपुरी में मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब मैनपुरी से भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी और भाजपा के विधायक सुनील वर्मा निर्वाचन अधिकारी के तौर पर भेजे गए थे। दोनों अधिकारियों की देखरेख में 14 पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए पर्चे खरीदे।

यह भी पढ़ें: नवोदय छात्रा प्रकरण: यूपी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पूरा मामला!

इन पदों पर मंडल अध्यक्ष के हस्ताक्षर कराए गए। पार्टी हाईकमान चाहता है कि आम सहमति से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाए। लेकिन सहमति न बन पाने के कारण अब पार्टी हाईकमान लखनऊ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार वर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता की विदाई तय है।

यह भी पढ़ें: अब फौजी के खाते से पार हुए 80 हजार रुपए, जानिए पूरा मामला!

पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे शिवदत्त भदौरिया का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे चल रहा है। इसके अलावा कई दावेदार पीछे लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि 25 नवंबर को नए जिलाध्यक्ष का ये सस्पेंस खत्म हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग