1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरोगा की पिस्टल से कोतवाली में चली गोली ने मचा दी अफरा तफरी

मैनपुरी शहर कोतवाली में दरोगा लेने आए थे अपनी सरकारी पिस्टल, तभी हुआ हादसा।

2 min read
Google source verification
Daroga

Daroga

मैनपुरी। कोतवाली में बुधवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब दरोगा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली चलने के साथ ही कोतवाली में सन्नाटा पसर गया। कोई कुछ भी नहीं समझ पाया, कि आखिर हुआ क्या। गोली लगने से तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। कोतवाली में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान नाम से मशहूर है ये गली, पुलिस भी इसी नाम से जानती है...

ये है मामला
आगरा गेट पुलिस चौकी इंचार्ज सतेन्द्र सिंह बुधवार सुबह कोतवाली में अपनी सरकारी पिस्टल लेने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच पिस्टल से फायर हो गया। इस वजह से बरामदे में बैठे दरोगा आरके सिंह भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्याम वीर सिंह और होमगार्ड सुमन कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनिल किशोर यादव को छर्रे लग गए। कोतवाली में गोली चलने से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - नगर निगम के किसी भी कार्य को लेकर अब भटकने की जरूरत नहीं, इस तरह होगा समस्या का समाधान


इस तरह हुई घटना
कोतवाली में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरोगा सतेन्द्र सिंह ने अपनी पिस्टल की मैग्जीन निकालने के बाद उसे चेक कर रहे थे। मैग्जीन निकल चुकी थी, इस कारण उन्होंने पिस्टल की नली जमीन की ओर करके पिस्टल को कॉक किया, इसी दौरान गोली चल गई।

पुलिस कप्तान ने जाना घायलों का हाल
सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान अजय शंकर राय भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों का हाल जानने के बाद पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस कप्तान का कहना है कि गोली कैसे चली इसकी जांच कराई जा रही है। जिन्हें गोली लगी है उनकी हालत सामान्य है।

ये भी पढ़ें - पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

Story Loader