एसएसपी की टीम करेगी वर्क
एसएसपी ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम में डीसीआरबी प्रभारी सहित छह सिपाहियों को शामिल किया गया है। ये टीम अपराधियों पर सीधी नजर रखेगी। साथ ही उनका रिकार्ड खंगालने का भी कार्य करेगी। त्रिनेत्र एप के जरिए अपराधी का अपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पुलिस को रजिस्ट्रर नहीं पलटने होंगे। कहीं पर भी एप की मदद से किसी भी अपराधी का इतिहास देखा जा सकेगा। खास बात ये है कि इस एप पर अपराधी की फोटो भी अपलोड रहेगी, जिससे उसे पहचानने में कोई परेशानी न आए।