23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फौजी की प्रशासन को सीधी धमकी, कहीं बन न जाए दूसरा पान सिंह तोमर

जिले से एक फौजी दबंगों द्वारा उसकी पत्नी को पीटे जाने और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आहत है। फौजी ने कहा है कि यदि पुलिस सुनवाई नहीं करती है, तो जिस तरह देश की सुरक्षा करना आता है, वैसे ही अपनी पत्नी और बच्चों की भी कर सकता हूं।

2 min read
Google source verification

मैनपुरी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पुलिस की लापरवाही से एक फौजी ने प्रशासन को खुलेआम चैलेंज देते हुए कहा जय की दुश्मनों से देश की सीमा की रक्षा कर सकता है तो वह अपनी पत्नी और बच्चों की रक्षा भी कर सकता है। प्रशासन ने उसे न्याय नहीं दिया तो वह अपनी पत्नी और बच्चों की कैसे रक्षा करेगा, यह सभी लोग जानते हैं।

चाहे जेल हो या फांसी की सजा हो वह रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। सीमा पर तैनात एक फौजी ने जिला प्रशासन को यह चेतावनी दी है। जमीनी विवाद से जुड़ी फ़िल्म पान सिंह तोमर तो आपने देखी होगी। इस फिल्म में पान सिंह तोमर नाम का फौजी जमीनी विवाद को लेकर पुलिस से न्याय न मिलने पर डकैत बन जाता है। कुछ ऐसा ही ये मामला औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी फौजी ने वीडियो वायरल कर जानकारी दी कि उसने हजार वर्ग का एक प्लॉट अपनी पत्नी के नाम खरीदा था है।

इस खेत पर ग्रामवासी जगदीश पक्ष के लोग कब्जा कर रहे हैं। न तो नाप करवा रहे हैं और न ही और न नाप होने दे रहे हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। उसका अपमान किया गया। लेकिन औंछा पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही 27, 28 घंटे थाने में बंद रखा। वह चार बार डीएम से तीन बार एसपी से इस मामले के निस्तारण के लिए मिल चुका है। लेकिन हर बार पुलिस को ही मामला भेज दिया जाता है और औंछा पुलिस उसे ही दोषी ठहरा देती है।

पीड़ित राजकरन का कहना है कि पिछले वर्ष दिसंबर में आरोपियों ने उसकी मां के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत उसने पोर्टल पर दी तो औंछा पुलिस में उसका भी शांत भांग में चालान कर दिया। जबकि वह घटना के समय ड्यूटी पर सीमा पर तैनात था। पीड़ित का कहना है कि औंछा पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है और उसे न्याय नहीं दे रही।

बड़ी खबरें

View All

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग