
police
मैनपुरी। जिले में महिला दरोगा की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला दरोगा एक युवक को खरी खोटी सुनाते हुए सरेराह गाल पर चांटा मार देता है। वीडियो में कुछ लोग युवक को फौजी बता रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना करीब एक हफ्ते पुरानी बतायी जा रही है।
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा थाना कोतवाली देवी गेट चौकी इंचार्ज है। उनका नाम एकता सिंह है। जानकारी के मुताबिक कार के बाइक में टच होने के बाद ये विवाद शुरू हुआ। कार से जैसे ही युवक उतरा महिला दरोगा उसे ड्राइविंग का पाठ पढ़ाते हुए खरी खोटी सुनाने लगी। इसी बीच महिला दरोगा ने युवक को सरेराह गाल पर चांटा मार दिया। बताया जा रहा है कि युवक भी एक फौजी है। लोगों का कहना है कि शहर में इस महिला दरोगा की दबंगई का ये कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। कभी दुकानदारों के साथ दुर्व्यहार का आरोप लगता है तो कभी राह चलते लोगों पर यातायात नियमों का पालन न करने पर दबंगई दिखाने लगती है। युवक के गाल पर सरेराह चांटा मारने का ये वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
Published on:
27 May 2019 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
