30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निवेश का सही समय, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड दे सकते हैं बेहतर रिटर्न

पिछले कुछ समय से स्मॉल और मिड कैप म्यूचुअल फंड में प्रदर्शन को लेकर चल रहे घमासान को किनारे बैठकर देख रहे लार्ज कैप फंड्स भी अब प्रदर्शन की लड़ाई में उतर गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 12 Sep 2023, 7:52 PM IST

निवेश का सही समय, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड दे सकते हैं बेहतर रिटर्न

निवेश का सही समय, लार्ज कैप म्यूचुअल फंड दे सकते हैं बेहतर रिटर्न

पिछले कुछ समय से स्मॉल और मिड कैप म्यूचुअल फंड में प्रदर्शन को लेकर चल रहे घमासान को किनारे बैठकर देख रहे लार्ज कैप फंड्स भी अब प्रदर्शन की लड़ाई में उतर गए हैं। लगभग एक साल से लार्ज कैप फंड दोहरे अंकों में रिटर्न देकर बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिए हैं। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से ब्लू चिप कंपनियों में निवेश करते हैं और पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन सुस्त रहा है। लेकिन, एक साल में एक तिहाई से अधिक लार्ज कैप फंडों ने रिटर्न देने में संबंधित बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान जिन फंडों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उसमें निप्पॉन लार्ज कैप फंड ने एक साल में 20.07 फीसदी का रिटर्न दिया था। इसी अवधि में एचडीएफसी टॉप 100 स्कीम ने 16.60 फीसदी और एडलवाइस लार्ज कैप 14.90 फीसदी का रिटर्न देकर लार्ज कैप में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : जिला सहकारी बैंक निपानी के 22 खाताधारकों को डेढ़ साल बाद भी नहीं लौटाई राशि

लार्ज कैप फंडों में निवेश अच्छा आइडिया

एडवाइजर खोज के को-फाउंडर द्वैपायन बोस कहते हैं कि लार्ज कैप फंडों में निवेश अच्छा आइडिया है, क्योंकि ये फंड ट्रैक रिकॉर्ड, मजबूत बिजनेस मॉडल और अच्छी विकास योजना वाली बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। इसके अलावा, लार्ज कैप कंपनियां अपने क्षेत्र में बाजार की लीडर होती हैं। हालांकि, इसके बावजूद निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 3 साल में अपने बेंचमार्क से 6 फीसदी ज्यादा यानी 27.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी अवधि में इसकी तुलना में एचडीएफसी टॉप 100 और एडलवाइस लार्ज कैप ने क्रमश: 24.74 फीसदी और 22.07 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 15 सितंबर से बंद हो जाएंगे 6 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप

मजबूत प्रदर्शन के तीन बुनियादी कारण

लार्ज कैप म्यूचुअल फंडों ने मजबूत प्रदर्शन क्यों किया है? इसके तीन बुनियादी कारण हैं। फंड प्रबंधक लार्ज कैप क्षेत्र में सुधार से ज्यादा वृद्धि वाले फार्मा शेयरों पर मजबूत फोकस कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी सेक्टर पर ये अंडरवेट रहते हैं। महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और खपत में तेज बढ़ोतरी ने भी लार्ज कैप शेयरों को बढ़ावा दिया है। तीसरा कारण मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश है, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड को अपने फंड का 80 फीसदी हिस्सा बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 100 कंपनियों में निवेश करना होता है। बाकी 20 फीसदी फंड निवेश फंड मैनेजर अपने हिसाब से कर सकते हैं। इस हिस्से को स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों में निवेश किया जा सकता है। फंड प्रबंधकों की सलाह है कि इस समय लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में निवेश करने का बेहतरीन समय है, क्योंकि यह कैटेगरी वापस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। निवेशक मध्यम से लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन पर भरोसा कर सकते हैं।