30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में 15 सितंबर से बंद हो जाएंगे 6 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप ,ये  वजह आई सामने,देखें इस विडियो में
Play video

राजस्थान में 15 सितंबर से बंद हो जाएंगे 6 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप ,ये वजह आई सामने,देखें इस विडियो में

  - राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का ऐलान बड़ी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

PUNEET SHARMA

•

Updated: 11 Sep 2023, 11:20 PM IST

जयपुर. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें पंजाब के समान करने की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी और महासचिव शशांक कौरानी ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण के तहत 13-14 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पम्प सांकेतिक बंद रहेंगे। इसके बाद भी यदि सरकार वैट कम नहीं करती है तो, 15 सितंबर से प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
भाटी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर राज्य में भारी वैट के कारण पड़ोसी राज्यों के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत तक बिक्री में गिरावट आ गई है। गंगानगर, हनुमानगढ़ में तो 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। दो दिन तक प्रदेशभर में 6712 पेट्रोल पंप बंद रहने से सरकार को 48 करोड़ का नुकसान होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़