30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला सहकारी बैंक निपानी के 22 खाताधारकों को डेढ़ साल बाद भी नहीं लौटाई राशि

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानी में किसानों के खाते से लगभग 6 करोड़ से अधिक के गबन के मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन डेढ़ साल के बाद भी 20-22 खाताधारकों को अब तक उनकी राशि नहीं लौटाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 11 Sep 2023, 11:29 PM IST

गबन का मामला

जिला सहकारी बैंक की निपानी शाखा के सामने खड़े खाताधारक

बालोद. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानी में किसानों के खाते से लगभग 6 करोड़ से अधिक के गबन के मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन डेढ़ साल के बाद भी 20-22 खाताधारकों को अब तक उनकी राशि नहीं लौटाई गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की सुस्त कार्रवाई से खाताधारक नाराज है। बैंक के 601 खातों में अभी तक 6 करोड़ एक लाख 69 हजार की राशि वापस की गई है।

जांच के बाद वापस हो सकेगी राशि
सोमवार को लगभग 18 खाताधारक निपानी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से पूछा कि उनकी राशि कब लौटाई जाएगी। शाखा प्रबंधक ने कहा कि उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद राशि वापस हो पाएगी। खाताधारकों ने बताया कि 18 खातों से लगभग 27 लाख 55 हजार 960 रुपए गबन हुआ है। जल्द राशि नहीं लौटाने पर आंदोलन किया जाएगा।

खाताधारकों ने कहा और कितना इंतजार करें
पीडि़त खाताधारक बीर सिंह, श्याम सुंदर, राम खिलावन आदि ने कहा कि राशि गबन हुई तो इसकी जानकारी पहले से ही बैंक व जांच अधिकारी को दे दी गई है। कुछ खाताधारकों को छोड़ बाकी को राशि लौटा दी गई है। अब त्योहार का सीजन है। राशि नहीं लौटाना विभागीय सुस्ती को दर्शाता है।

इन किसानों के खाते से भी हुआ गबन
खाताधारक- गबन की राशि
तानसिंह -12,500
शंभू राम -2,44,000
मन्नू लाल -19,991
दीपक कुमार 7,45,000
देवकरण -13,000
उत्तम साहू -90,000
दौलत राम -42,000
देवेंद्र कुमार -66,675
हिरामन -1,10,000
मांगीराम -77,890
रिझु राम -87,095
लानेश्वर -2,00,000
बिसहत राम -3,98,000
मंथिरा बाई -44,800
रामखिलावन -3,80,000
श्याम सुंदर -40,000
बीरसिंह -21,000

601 खातों की जांच पूर्ण
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक यहां कुल 623 किसानों के खाते हैं। इतने आवेदन भी आए थे। 623 खातों में अभी तक 601 खातों की जांच पूर्ण हो चुकी है। छह करोड़ एक लाख 69 हजार 587 रुपए की राशि वापस कर दी है। 22 खातों की जांच चल रही है।

सीईओ ने रिसीव नहीं किया फोन
किसानों के खाते से गबन हुई राशि की वापसी के बारे में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ अपेक्षा व्यास से मोबाइल फोन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।