20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 हजार महिलाओं ने नहीं कराया आधार लिंक और डीबीटी

लाड़ली बहना योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया जरूर पूरी हो चुकी है लेकिन आधार लिंक के साथ खाता डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर कराने के लिए अभी भी हजारों की संख्या में महिलाओं को मशक्कत करनी पड़ रही है।

2 min read
Google source verification
60 हजार महिलाओं ने नहीं कराया आधार लिंक और डीबीटी

60 हजार महिलाओं ने नहीं कराया आधार लिंक और डीबीटी

मंडला. लाड़ली बहना योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया जरूर पूरी हो चुकी है लेकिन आधार लिंक के साथ खाता डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर कराने के लिए अभी भी हजारों की संख्या में महिलाओं को मशक्कत करनी पड़ रही है।

बैंकों में जाकर लंबी-लंबी कतार का सामना करना पड़ रहा है हालांकि बड़ी संख्या में महिलाओं आधार लिंक और डीबीटी हो चुकी है लेकिन अभी भी 33 हजार से अधिक महिलाओं ने डीबीटी नहीं कराया है और इसी तरह करीब 30 हजार से अधिक महिलाओं के आधार लिंक होना बाकी है।

31 मई तक कराना होगा आधार लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार आधार लिंक एवं डीबीटी कराने के लिए 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 31 मई तक सभी शेष महिलाओं के आधार लिंक एवं डीबीटी करा लिए जाएंगे। बताया गया कि इसके लिए बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कम से कम समय में सुविधाजनक तरीके से महिलाओं के जिस बैंक में खाता है उस बैंक में आधार लिंक के साथ ही डीबीटी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

करीब दो लाख महिलाओं ने कराए हैं पंजीयन

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले की एक लाख 96 हजार 666 महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना के लिए पंजीयन कराए हैं। बता दें कि जिले में लाड़ली बहना योजना के लिए 30 अप्रेल तक पंजीयन कराए गए हैं पंजीयन का लक्ष्य करीब डेढ़ लाख महिलाओं के पंजीयन का रखा गया था लेकिन लक्ष्य से करीब 40 हजार अधिक महिलाओं ने योजना के लिए पंजीयन कराया है। योजना की पात्रता के लिए आधार लिंक कराने के साथ खाता डीबीटी होना अनिवार्य किया गया है ताकि शासन द्वारा भेजी जाने वाली राशि पात्र महिला हितग्राही के खाते में ही पहुंचे। इन एक लाख 96 हजार 666 महिलाओं में एक लाख 66 हजार 476 महिलाओं ने अब तक आधार लिंक नहीं कराया है, इसी तरह एक लाख 63 हजार 562 महिलाओं के डीबीटी नहीं हुई है। इस तरह 33 हजार 104 महिलाओं के डीबीटी होना बाकि है और 30 हजार 190 महिलाओं के आधार लिंक होना शेष है।

दावा आपत्ति के लिए जमा हो रहे आवेदन

महिलाओं ने आवेदन जमा करा दिए हैं उन्हें पावती भी मिल चुकी है, इसके बाद अब आवेदनों में महिलाओं के नाम की सूची संबंधित पंचायत, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में चस्पा की जा रही है, इसके बाद यदि किसी को इन पर आपत्ति होगी तो वे 15 मई तक ऑन लाईन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्ति का निराकरण 15 से 31 मई तक किया जाएगा। इसके बाद एक जून को अंतिम सूची प्रकाशित कर 10 जून से संबंधित पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए आने शुरू हो जाएंगे।

इनका कहना

आवेदन जमा करने वाली सभी महिलाओं की सूची पंजीयन केन्द्रों से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों चस्पा करा दी गई है जिन महिलाओं ने डीबीटी या आधार लिंक नहीं कराए हैं उन्हें जल्द डीबीटी और आधार लिंक कराने के लिए कहा जा रहा है।

गजानन नाफडे़, सीएमओ, नगरपालिका परिषद मंडला