23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

Video Story:- जिले के कलाकारों ने सीमित संसाधनों में बनाई लघु फिल्म सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

राखी बंधवाने का दृश्य

Google source verification

मंडला. मंडला और सिवनी जिले के कलाकारों ने सीमित संसाधनों के बीच अपने-अपने प्रयासों से लघु फिल्म सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का निर्माण किया है। जिसका गौडी पब्लिक ट्रस्ट में महंत रामदास, श्याम बैरागी शुक्ला की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के बीच प्रमोशन किया गया। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला लघु फिल्म का निर्माण सिवनी जिले के केवलारी निवासी निर्देशक महेंद्र डेहरिया ने लेखक अनिल शुक्ला के सहयोग से किया है। नर्मदा तट के विभिन्न घाटों में सुंदर लोकेशन का फिल्म में चित्रण किया गया है। सहस्त्र धारा में भी फिल्म का सुंदर चित्रांकन किया गया है। फिल्म बनाने के पीछे उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताना है। किस तरीके से उन्होंने छायावादी कवि के रूप में जीवन में संघर्ष करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। हमेशा दीन दुखियों की सेवा में लगे रहे।

राखी बंधवाने का दृश्य

फिल्म के दौरान महादेवी वर्मा के राखी बांधने का प्रसंग भी सामने आया है। निराला ने महादेवी वर्मा को अपनी मुंह बोली बहन बनाया था और उनसे 40 वर्षों तक राखी बंधवाई। इस प्रकार उन्होंने अपने जीवन संघर्षों को नए आयाम देते हुए उपन्यास, कविता, कहानी, निबंध साहित्य की सभी विधाओं में लिखने का प्रयास किया। जिले के कलाकारों का यह है एक छोटा सा प्रयास है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को फिल्म के माध्यम से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का। जिससे आज के युग में भी आम जनमानस आम जनमानस निराला के बारे में जान सके। फिल्मी की केंद्रीकृत भूमिका में सुधीर कांसकर ने अभिनय किया। इसके अलावा महादेवी वर्मा के रोल में कल्पना पांडे, आचार्य नंददुलारे वाजपेई, नरेश कछवाहा, अज्ञेय की भूमिका में धर्मेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि महेंद्र देहरिया लघु फिल्मों का निरंतर निर्माण करते रहते हैं। जिससे नए कलाकारों को एक मंच मिल रहा है। जिससे उनकी प्रतिभा निखर सकती है।