
खड़े वाहनों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
मंडला/निवास. नेशनल हाइवे 30 के अंतर्गत ग्राम कालपी में मवेशियों से भरे वाहन ने जमकर कोहराम मचाया। अंत में वाहन छोड़कर चालक-परिचालक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 के कालपी बस स्टेंड पर यादव होटल के पास पर एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े तीन वाहनो को चपेट में ले लिया। जिसमें एक दो पहिया व दो मालवाहक वाहन शामिल हैं। हादसे में राहुल कुशवाहा पिता मुन्ना लाल उम्र 20 वर्ष निवासी बिल गढ़ा और उमेश मरावी पिता कमलेश उम्र 35 वर्ष ग्राम सीलपुरी घायल हुए हैं। बताया गया की ट्रक पर 19 नग मवेशी लोड थे। लोगों ने जब ट्रक का पिछा किया तो ट्रक चालक परिचालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बीजाडांडी थाना प्रभारी सत्तू राम मरावी, आरक्षक अभिषेक सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मवेशियों को कांजीहाउस में रखा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। बबैहा पुल निर्माण धीन होने से सीधे वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। संभवता ट्रक मंडला की ओर से बबलिया से नारायणगंज होते हुए जबलपुर की ओर जा रहा था। जबकि इस मार्ग से ट्रकों का परिवहन भी प्रतिबंधित हैं। फूलसागर से बबलिया, निवास होते हुए जबलपुर के लिए ट्रकों का रूट निर्धारित किया गया है। ट्रक छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।
Published on:
19 Mar 2023 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
