21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडला

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, परेड में सीआरपीएफ 48वीं बटालियन प्रथम

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित

Google source verification

मंडला. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद तिरंगे को सलामी दी गई। मध्यप्रदेश गान के बाद मुख्य अतिथि ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। कलेक्टर ने समारोह में शामिल सभी दलों के परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बाद अपने सधे कदमों से सभी दलों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

मंच के सामने गुजरते हुए इन दलों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन का संदेश दिया। इसके बाद कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आदिवासी लोक संस्कृति, पीटी परेड तथा ‘मेरी माटी मेरा देश’ की थीम पर स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आदि नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाष तिवारी, राजेश जयसवाल, अखिलेश उपाध्याय तथा प्रीति दुबे ने किया