
कलेक्टर ने माधोपुर, अंजनिया एवं औरई के स्कूलों का किया निरीक्षण
अंजनियां. बिछिया क्षेत्र के दौरे पर रही कलेक्टर ने गुरुवार को माधोपुर, अंजनिया एवं औरई के स्कूलों का निरीक्षण किया। जहां गणित एवं अंग्रेजी के विषय पर आधारित कक्षाएं ली तथा विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल किए। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रेक्टिकल रूप से भी गणित एवं अंग्रेजी का ज्ञान दें। उन्होंने अर्थशास्त्र से जुड़े सवालों के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित शिक्षिका को निर्देशित किया कि बच्चों को अर्थशास्त्र के व्यवहारिक पहलुओं के बारे में बताएं। सिंह ने औरई हाईस्कूल तथा हायरसेकंडरी स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास को देखा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों से चर्चा भी की। कलेक्टर ने औरई स्कूल के लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूलों के भ्रमण के दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं या अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष के होने वाले हैं वे फार्म-6 भरकर उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने स्कूल एवं संस्थाओं में ही जमा करें।
दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण
कलेक्टर ने माधोपुर में बन रहे दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए छात्रावास में पलंग, बिस्तर, साफ-सफाई, बाथरूम, किचन एवं अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से पूर्ण करें। उन्होंने छात्रावास में बिजली, पानी एवं सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही माधोपुर एवं अंजनिया के उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए बारदाने, तौल मशीन, स्टैंसिल आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन के लिए पहुंचे किसानों से बातचीत करते हुए उनका फीडबैक लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उपार्जन के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले एसएमएस के बारे में जानकारी ली। अंजनिया उपार्जन केन्द्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा फसल नुकसान की परेशानी को बताया। कलेक्टर ने क्षेत्र के सरपंच को निर्देशित किया कि स्थानीय पशुपालकों के साथ बैठक करें तथा उन्हें समझाएं। ग्रामसभा में पशुपालकों से आवश्यक सहमति का प्रस्ताव पारित करें तथा उल्लंघन की स्थिति में पशुपालकों पर 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाएं। कलेक्टर ने इस दौरान पशुपालन विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए।
Published on:
02 Dec 2022 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
