15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम

पत्रिका हरित प्रदेश का आगाज

2 min read
Google source verification
Come on, let's come to the tree

सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम

मंडला. पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘पत्रिका’ द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान की शुरूआता 7 जुलाई से कर दी गई है। पहले दिन ही समाज सेवियों व नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। अभियान से विभिन्न संगठन के लोगों के साथ नागरिक भी जुड़ गए हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही रामनगर, पदमी, निवास, मोतीनाला में भी पौधरोपण कर पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के साथ लोगों का जुड़ाव हुआ। अभियान के तहत नगर शिव सैनिक जिला प्रमुख अजय झारिया के नेतृत्व में रामनगर में पौधरोपण किया गया। नर्मदा तट पर डेढ़ दर्जन पौधे लगाए गए। शिव सेना के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से जुडकऱ प्रत्येक रविवार सुरक्षित स्थान पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया है। संगठन प्रमुख अजय झारिया ने बताया कि इस दौरान फलदार, आयुर्वेदिक, औषधिय एवं छांवदार पौधे लगाए जाएंगे। पौध रोपण के लिए सुरक्षित स्थान का चयन किया जा रहा है। जहां मवेशियों से सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाने की भी व्यवस्था की जाएगी। झारिया का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र व सडक़ किनारे विकास कार्यों के चलते लगातार वृक्षो की कटाई की जा रही है। वृक्षो के लगातार कम होने पर वायु प्रदूषण, ऑक्सीजन की कमी एवं प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। वृक्षो के लगातार कम होने पर आने वाले समय मे भयानक बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता। ऐसी स्थिति में हम सभी को प्रत्येक वर्ष कम से कम दो पौधे जरूर लागाना चाहिए। एक व्यक्ति अपनी सारी जिंदगी में एक बड़े पेड़ के बराबर ऑक्सीजन ग्रहण कर लेता है। दूसरा मृत्यु के बाद भी लकड़ी जलाने को लगती है। इसलिए हम प्राकृतिक के ऊपर बोझ ना बने। सभी लोगों ने आगे भी पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान कुंजन झारिया, डुम्मन बरमैया, सुनील पदमांगे, आकाश झारिया, पंकज बरमैया, सचिन झारिया, संजय झारिया, विनायक झारिया, निक्की झारिया, आकाश गौतम, राहुल झारिया, सिद्धार्थ झारिया, सूरज झारिया, पंकज झारिया, शिवम चौधरी, अर्जुन बरमैया, सौरभ झारिया, सुभाष झारिया, तुलसी सैयाम, आनंद गौतम, आशीष सोनी, मयंक आदि शामिल रहे।