
बच्चों को संस्कारित करने गृहे गृहे यज्ञ आयोजित
मंडला। गृहे गृहे यज्ञ, इस साधना को पूरा करने के उद्ेश्य से जिले के प्रत्येक गांव में यज्ञ कराने के लिए खण्डवा युवा प्रकोष्ठ से ब्रजेश पटेल के साथ में गायत्री परिवार के दो सदस्यों द्वारा आयोजन कराए जा रहे हैं। इस तारतम्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के परिजन केके चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम दिवस 27 फरवरी को नारा, अंजनिया एवं घुटास में बेटियों को यज्ञ के लिए प्रशिक्षित करने के लिए टीम की बैठक हुई। द्वितीय दिवस 28 फरवरी को मवई,बबलिया एवं नारायणगंज में गायत्री परिजनों द्वारा बैठक ली गई एवं 1 मार्च को सर्री, बम्हनी, मक्के में बैठक के बाद जबलपुर के लिए टीम ने प्रस्थान किया। इस बैठक के क्रम में 28 फरवरी को ग्राम पंचायत देवरी कला के सामुदायिक भवन में बैठक ली गई। जिसमें ब्रजेश पटेल ने 15 अपै्रल से 15 मई तक गृहे गृहे यज्ञ के लिए किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षित करने की बात कही। खंडवा से पधारे पूर्णिमा पवार ने भजन एवं संस्कृति जागरूकता के गीत गाकर लोगो में राष्ट्र भावना एवं देश भक्ति की अलख जगाई। ब्रजेश पटेल ने यज्ञ का महत्व एवं संस्कृति को बचाये रखने के लिए पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने नशा मुक्त रहने एवं बड़ों का आदर करने के लिए परिवार को एक सूत्र में बांधने का मंत्र दिया एवं गायत्री महामंत्र एवं यज्ञ की उपयोगिता को जीवन का अनिवार्य अंग मानते हुए सुखी जीवन एवं 21 वी सदी उज्जवल भविष्य का सपना साकार करने के लिए आग्रह किया। इस संगोष्ठी मे बबलिया में क्षेत्र से गायत्री परिवार के परिजन एस.बी. चौधरी, बाबूलाल यादव, सूरजसिंह पंद्राम, केके चौहान, एसडी नागेश, एपी मरावी, कमलेश चौरसिया, आशा यादव, ललिता यादव, सुरेखा यादव, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। गायत्री परिवार के ब्रजेश पटेल ने 15 अपै्रल से 15 मई तक गृहे गृहे यज्ञ के लिए किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षित करने की बात कही।
Published on:
2 Mar 2019, 11:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.