5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की प्रदेश सरकार को बताया ढोंगी-छली

बमहनी-घुघरी में आयोजित जनसभा में पहुंचे पूर्व सीएम चौहान
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 23 Apr 2019, 5:25 PM IST

Congress government declares hypocrisy

Congress government declares hypocrisy

मंडला. आपका आभारी हूं मंडला विधानसभा में देवसिंह को विजयी बनाया, बाकी जगह हम जीत नहीं पाए, कुछ जगह कांग्रेसी हम से आगे बढ़ गए। विधानसभा चुनाव में हमें 109 और कांगे्रस को 114 सीटें मिलीं, मैनें तो इस्तीफा दे दिया और कहा कि अब तो कांग्रेस ही सरकार चलाए। लेकिन ये बहुमत की सरकार नहीं है, सपा-बसपा, निर्दलीय की जोड़ तोड़ की सरकार, कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा ेजोड़ा, सरकार तो बनी है लेकिन लंगड़ी बनी है।
जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर बमहनी क्षेत्र में 22 अप्रैल को आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में आते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेसी सरकार पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरु कर दिए। पूर्व सीएम चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने वचन दिया था कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा 10 दिनों के अंदर। मैं बम्हनी में इकï_े हुए किसानों से पूछना चाहता हूं कि सबका कर्जा माफ हुआ क्या? झूठ बोल रहे हैं, धोखा दे रहे हैं, पैसा बैंकों में दिया नहीं। आसान तरीका है जो किसानों ने बैंकों से पैसा लिया है, उन बैंकों को पैसा दे दो, कर्जा माफ हो जाएगा। लेकिन पैसा दे नहीं रहे हैं। 48 हजार का कर्जा माफ करना है, बजट में 5 हजार का प्रावधान किया और 1300 करोड़ बैंकों को दिए, अब पैसा न धेला और बम्हनी बंजर में मेला।
गरीबों का कफन तक छीन लिया
पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले कांगे्रस ने कहा था बेरोजगारों को 4 हजार रुपए का बेरोजगारी भत्ता देंगे, यहां इकट््ठे बेटा-बेटी बताओ, किसी को बेरोजगारी भत्ता दिया क्या? कांगे्रस ने कहा था, रोजगार देंगे, मोबाइल की फैक्ट्री खोलेंगे, किसी बेरोजगार को रोजगार दिया क्या? चारों ओर हाहाकार मचाकर रखा है। अब जब जब बिजली जाती है मामा याद आता है, भारी भरकम बिल आते हैं मामा याद आता है, कोई गरीब बीमार को इलाज नहीं मिलता तो मामा याद आता है। एक्सीडेंट में किसी गरीब की मौत होती थी तो मैं 4 लाख भिजवाता था, सामान्य मौत होती थी तो 2 लाख भिजवाता था, अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार भिजवाता था। इस बेइमान सरकार ने गरीब का कफन तक छीन लिया है। गरीब छला गया है, ठगा गया है। इंकम टैक्स का छापा पड़ा, तीन महीनों की बनी सरकार के पास से नोट के गड्डी-गड्डी मिली। 15 साल से सत्ता के भूखे कांग्रेसियों ने लूट डाला प्रदेश को।
कसीदे कढ़े केंद्र सरकार के
चौहान ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी ये कांग्रेस की सरकार, क्या मुकाबला करेगी केंद्र में मोदी की सरकार का जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की शान को बढ़ाया है। यूपीए और मनमोहन की सरकार में आतंकवादी आकर मुंबई में हमले कर गए, मनमोहन की सरकार ने कुछ नहीं कहा। लेकिन मोदी ने कहा कि आतंकवादियों, ये नया भारत है, हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं। पुलवामा अटैक किया आतंकवादियों ने, तो मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के सारे प्रशिक्षण केंद्रों पर बम गिराकर उन्हें बर्बाद कर दिए, एक फौजी अभिनंदन वहां पाकिस्तान की धरती पर फंस गया था, पाकिस्तान ने उसे पकड़ भी लिया था, मोदी सरकार ने कहा कि यदि उसे खरोंच भी आ गई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। ये नया भारत है स्वाभिमान के साथ खड़ा हुआ है। चौहान ने कहा कि मैं दो निवेदन लेकर आया हूं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है,ताकि वैभवशाली देश का निर्माण करना है। इस मध्यप्रदेश की कांग्रेस की बेईमान सरकार को सबक सिखाना है। झूठे वादे करके आई , जो गरीबों को छल रही है , किसानों को, जवानों को, बेरोजगारों को छल रही है। गरीबों से कफन तक छीन लिया है। बिजली नहीं आई तो भाजपा पर आरोप लगा रही है, कि भाजपा गड़बड़ कर रही है तो तुम काहे को सरकार में बैठे हो, सरकार चलानी आती नहीं है और नाच न जाने आंगन टेढ़ा।
कहानी पर खूब बजी तालियां
एक साधु बाबा की कहानी बताते हुए समझाया कि कैसे बाबा ने चूहे को बिल्ली, फिर कुत्ता और फिर शेर बनाया और जब वही शेर बना चूहा साधु बाबा को खाने दौड़ा तो अंतर्यामी बाबा ने कमंडल से जल छिड़क कर दोबारा शेर को चूहा बना दिया, ठीक इसी तरह विधानसभा चुनाव में जनता ने जल छिड़क कर कांग्रेस को शेर बना दिया, सत्ता का शेर और अब य जनता को खा रही है। कर्जा माफ नहीं कर रही है। बेटा-बेटी की फीस नहीं भर रहे, बिजली के बड़े बड़े बिल भेज रहे, ये जनता को ही खा रहे। इसलिए मेरे बहनों और भाइयों, 29 अप्रैल को वोट के कमंडल में हाथ डालो, जल निकालो और इस शेर पर छिड़क कर कमल के फूल की बटन दबाके कह दो कि फिर से चूहा बन जाओ। और तब ये कांग्रेसी सबक सीखेंगे।