
जनपद पंचायत मण्डला में बनी कांग्रेस की सरकार
मंडला. जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के तहत दूसरे चरण के निर्वाचन के साथ ही जिले के सभी नौ जनपदों की की प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीन-तीन जनपद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष बने हैं। जबकि दो में गोंगपा को सफलता मिली है। एक जनपद पर निर्दलीय अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। आज सब की निगाहें जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर होगी। जिला पंचायत में 16 में से सात बीजेपी, चार कांग्रेस, तीन गोंगपा समर्थित के साथ दो निर्दलीय सदस्य हैं। जिससे किसी भी पार्टी को पूर्णं बहुमत नहीं मिला है। जहां कांग्रेस-गोंगपा के साथ मिलकर जिला सरकार बनाने के प्रयास में है, वहीं भाजपा भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दोनो में अपने सदस्य लाना चाह रही है। वहीं बात जिले की नौ जनपदाें की करें तो गुरुवार को चार जनपद के चुनाव पूर्णं हुए हैं। जिसमें मंडला में कांग्रेस, निवास में भाजपा और बीजाडांड में गोंगपा समर्थितों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद में कब्जा जमाया है। वहीं नारायणगंज में जीतने वाले सदस्यों की पार्टीगत स्थिति में संशय बना हुआ है। जहां गोंगपा अपने सदस्य बता रही है तो वहीं बीजेपी अपना कार्यकर्ता बता रही है। सूत्रों के अनुसार नारायणगंज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विजयी प्रत्याशी पूर्व में भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। जनपद सदस्य के बाद जब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की दवेदारी पेश की तो गाेंगपा सदस्यों का समर्थन लेने के लिए गोंगपा की सदस्यता ले ली। ऐसे में गोंगपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को अपना सदस्य बता रही है। संभावित सूची पर नजर डालें तो इस बार जनपद के चुनाव में गोंगपा ने अपनी अच्छी स्थिति बना ली है। बीजाडांडी में गाेंगपा के सदस्य हैं तो वहीं नारायणगंज में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तो घुघरी में अध्यक्ष को गाेंगपा अपना बता रही है। हालांकि जनपद पंचायत के चुनाव पार्टी गत नहीं होते हैं। कौन से सदस्य की विचारधारा किस पार्टी से मिलती है, इस पर पार्टी की स्थिति तय होती है। नौ जनपद की बात करें तो निवास, मवई, नैनपुर में भाजपा के अध्यक्ष हैं वहीं मंडला, बिछिया, मोहगांव में कांग्रेस, घुघरी में निर्दलीय और बीजाडांडी, नारायणगंज में गोंगपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
जनपद पंचायत निवास पर भाजपा
निवास. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए निवास जनपद में चुनाव हुए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्पित प्रत्योशियों ने कब्जा जमा लिया। मंजू रानी कुलस्ते को 6 वोट मिले, वही कांग्रेस की अंजली वरकड़े को चार वोट मिले, जनपद अध्यक्ष पर मंजुरानी कुलस्ते विजयी हुई। निवास में जनपद उपाध्यक्ष के पद पर घनश्याम सूर्यवंशी को 6 वोट मिले वहीं कांग्रेस के रोबिन बढ़गैंया को 4 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पर घनश्याम सूर्यवंशी विजय हुए। दोनो प्रत्योशियों को निर्वाचन आधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। दोनों उम्मीदवारों की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाली। चुनाव के दौरान शुरुआती दौर पर भाजपा कांग्रेस में गहमा-गहमी का माहौल था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पूर्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रह चुके हैं। जिसके बाद भाजपा से समर्थन लेकर अपनी दावेदारी पेश की और जीत हासिल कर ली। वही निवास तहसीलदार आर के खंपरिया, एसडीओपी निवास आकांक्षा परस्ते व निवास थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी, घुघरी थाना प्रभारी दुर्गा नागपुरे, मनेरी चौकी प्रभारी पंकज विश्वकर्मा सहित पूरे बल ने दोनो पक्षों को समझाइश देकर माहौल को शांत किया। जिसके बाद चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुए।
ये हैं जीते प्रत्याशी और संभावित पार्टीनैनपुर : ओेमवती उइके अध्यक्ष भाजपा
पप्पू पटेल उपाध्यक्ष भाजपा
मवई : मनीषा प्र्रहलाद मरकाम अध्यक्ष भाजपा
विजया लवकुश राय उपाध्यक्ष भाजपा
बिछिया : सकुना बाई उइके अध्यक्ष कांग्रेस
अर्चना पटेल उपाध्यक्ष कांग्रेस
घुघरी : जनिया बाई मरावी अध्यक्ष निर्दलीय
सिहारे करचाम उपाध्यक्ष गोगपा
मोहगांव : गत सिंह भवेदी अध्यक्ष कांग्रेस
शिव कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष कांग्रेस
मंडला : सोनू भलावी अध्यक्ष कांग्रेस
संदीप सिंगौर उपाध्यक्ष कांग्रेस
निवास : मंजू कुलस्तेे अध्यक्ष भाजपा
घनश्याम सूर्यवंशी उपाध्यक्ष भाजपा
नारायणगंज : आशाराम भारतीया अध्यक्ष गोगपा
अविनाश शर्मा उपाध्यक्ष गोगपा
बीजाडांडी : करिश्मा पुुट्टा अध्यक्ष गोगपा
बिजेन्द्र मोंटू यादव उपाध्यक्ष गोगपा
Published on:
29 Jul 2022 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
