
नगर पालिका परिषद की बैठक में सभी मांगों पर बनी सहमति
नैनपुर. नगर पालिका परिषद अध्यक्षा कृष्णा पंजवानी की अनुमति से मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे नैनपुर के द्वारा परिषद की प्रथम बैठक का आयोजन 6 दिसंबर की दोपहर 1 बजे से पालिका के सभाकक्ष में रखी गई। परिषद की बैठक में सम्मलित किये गया अनेक विषय विन्दुओं पर आपसी सहमति से विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। परिषद की बैठक में मुख्य विषय 26 जनवरी 2023 राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाये जाने निर्माण लिया गया तथा उसमें होने वाले व्यय के लिए प्रशासकीय एंव वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। नगर में कचरा संग्रहण करने आवश्यकता अनुसार चार टिपर वाहन क्रय करने स्वीकृत दी गई। नगर के वेरोजगारो को रोजगार देने नवीन दुकानों का निर्माण करने का निर्माण लिया गया। पशुओं की व्यवस्था बनाने वार्ड क्रमांक 14 में गौशाला का निर्माण, भूमिहीनों को प्रधानमंत्री आवास भवन निमार्ण करने स्थल का चिन्हाकित करने एंव चौपाटी का निर्माण करने स्थल चिंहित करने कि निर्णय लिया गया। घर के प्रत्येक वार्डो में आगन केंद्र के लिए भवन निमार्ण करने भी निर्णय प्रस्ताव दिया गया। भवन व भूमि के नामान्तरण के लिए आवेदनों पर विचार विमर्श कर स्वीकृत प्रदान की गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, उपाध्यक्ष संजुलता वैष्णव, पार्षदो में निशा चन्दौल, निकिता शर्मा, राजा राम शर्मा, सुशीला चौरसिया, नितिन ठाकुर, करन इनवाती, साधना रंगारी, पिंकी चौधरी, सुनील विश्वकर्मा, मोहित झारिया, लक्ष्मी परते, प्रदीप चौरसिया सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे, उपयंत्री दीपक उईके यशवंत रजक, प्रेम चौटेल मौजूद रहे।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, उपाध्यक्ष संजुलता वैष्णव, पार्षदो में निशा चन्दौल, निकिता शर्मा, राजा राम शर्मा, सुशीला चौरसिया, नितिन ठाकुर, करन इनवाती, साधना रंगारी, पिंकी चौधरी, सुनील विश्वकर्मा, मोहित झारिया, लक्ष्मी परते, प्रदीप चौरसिया सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजाराम वरठे, उपयंत्री दीपक उईके यशवंत रजक, प्रेम चौटेल मौजूद रहे।
Published on:
07 Dec 2022 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
