30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथों के बल 60 किलोमीटर चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग दंपती ने लगाई गुहार

राशन के लिए भटक रहे दिव्यांग दंपती पहुंचे कलेक्टर के पास..पात्रता पर्ची निरस्त होने के कारण 6 माह से नहीं मिला राशन..

2 min read
Google source verification
mandla_2.jpg

,,

मंडला. मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकारी सिस्टम की लचर व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। मामला मंडला का है जहां एक दिव्यांग दंपती को अपने हक का उचित मूल्य का राशन पाने के लिए 60 किलोमीटर का सफर तय कर कलेक्टर से गुहार लगानी पड़ी। दिव्यांग दंपती तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए हाथों के सहारे चलते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को अपनी पीड़ा बताई। अपर कलेक्टर ने तुरंत दंपती की समस्या को दूर करने के निर्देश तो दिए ही साथ ही गड़बड़ी की जांच की भी बात कही है। दिव्यांग दंपती को हाथों के सहारे कलेक्ट्रेट में जिसने भी चलते देखा उसका दिल पसीज गया।

6 महीने से नहीं मिल रहा राशन
जानकारी के अनुसार निवास तहसील के ग्राम हरिसिंगौरी में दिव्यांग दम्पति की पात्रता पर्ची 6 महीने पहले किन्ही कारणों से निरस्त कर दी गई है। जिसके चलते अब उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर पीडि़त दिव्यांग दम्पति सेमसिंह और राधाबाई निवास से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय मंडला पहुंचे। जिला योजना भवन में दोनों हाथों के सहारे चलकर दिव्यांग अपर कलेक्टर से सामने आपबीती बताई। जब दिव्यांग अपर कलेक्टर से सामने दोनो हाथो को जमीन पर रखकर खड़ा हुआ तो हर कोई हक्का बक्का हो गया। दोनो दंपत्ति दिव्यांग है। दोनो चलने में असमर्थ हैं। बावजूद इसके सिस्टम ने इनके पात्रता पर्ची को निरस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सेमसिंह उरैती और उसकी पत्नी राधाबाई दिव्यांग है। सेमसिंह की मं भी दिव्यांग है। भाई महासिंह है वो भी अलग परिवार में रहता है। जिसके चलते सेमसिंह के घर में कमाने वाला कोई नहीं है। दिव्यांग दंपति ने बताया कि उन्हें 6 माह पूर्व उचित मूल्य के राशन से वंचित कर दिया गया। पूर्व में गरीबी रेखा नाम होने के कारण राशन मिल रहा था। लेकिन अचान राशन बंद हो गया। दंपत्ति ने ग्राम पंचायत में भी गुहार लगाई लेकिन वहां सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। 6 माह तक राशन ना मिलने पर दिव्यांग दंपति कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें-सुहागरात पर पत्नी ने बताई दिल की बात,टूटने की कगार पर सात जन्मों का साथ

अपर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
दिव्यांगों को देख प्रशासन भी हरकत में आया और अपर कलेक्टर मीना मसराम ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के द्वारा तत्काल नाम कटने का कारण पता करने व पात्रता पर्ची जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। दिव्यांग का आवेदन लेकर अब जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी अब पात्रता अनुसार नाम जोडऩे की बात कर रहे हैं। बताया गया कि आधार सीडिंग के दौरान कई पात्र हितग्राहियों के नाम काट दिए गए हैं। उनमें ये दिव्यांग परिवार भी शामिल है।

देखें वीडियो-

Story Loader