5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुल नहीं तो वोट भी नहीं

आक्रोशित ग्रामीणों ने की घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 17 Apr 2019, 10:39 AM IST

Do not even vote if not bridge

Do not even vote if not bridge

मंडला। पिछले 25 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझते ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार कल टूट ही गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर घोषणा कर दी कि इस बार वे लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगे। यह आक्रोश है मोहगांव जनपद के झुरकी पोंड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का।
कल ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र की वर्षों से लंबित शिकायतें बताईं और वोट नहीं करने की घोषणा से अवगत भी कराया। दरअसल ग्राम पंचायत झुरकी पोंड़ी का पोंड़ी गांव चारों ओर से बुढऩेर नदी से घिरा हुआ है। इसलिए इस गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क का कोई साधन नहीं है। यदि इस गांव में एक पुलिया बना दी जाती तो यह क्षेत्र अन्य क्षेत्र के संपर्क में आ जाता लेकिन पिछले 25 वर्षों से लगातार मांग किए जाने के बावजूद आज तक इस गांव में एक पुलिया निर्माण तक नहीं हुआ। यही कारण है कि ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से बिल्कुल अछूते हैं। गांव से बाहर आने का एकमात्र साधन नाव है। जिसके जरिए वे बुढऩेर को पार कर अन्य गांव में पहुंचते हैं।
बारिश में जान जोखिम में
गांव के ब्रजेश, सुशील, रामकुमार आदि ने बताया कि बारिश में हर ग्रामीण की जान जोखिम में रहती है। गांव से बाहर आने जाने के लिए उन्हें नदी पार करनी ही पड़ती है। यदि बारिश के कारण नदी में बहाव तेज हो तो भी ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना ही पड़ता है। गांव में यदि किसी बच्चे, बूढ़े, महिला, गर्भवती, प्रसूता आदि बीमार पड़ जाए तो उन्हें नाव के सहारे ही एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाना पड़ता है। बच्चे नदी पार करके स्कूल पढऩे जाते हैं। उनके स्कूल को भी अभी तक मुख्य मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। बारिश के तेज बहाव में अति आवश्यक कारणों से गांव के दो लोगों को नदी पार करके बाहर जाना पड़ा लेकिन वे लौट कर नहीं आ सके। बीच नदी में ही तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गई।
हर सुविधा से वंचित
कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों में से अर्जुन साहू, कलसी बाई, तेजराज ने बताया कि गांव में कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार नेताओं को, अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिला, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि इस बार सभी ग्रामीण निवासी पौड़ी -मोहगांव मतदान केन्द्र क्रमांक 311 में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।